[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने देखा राष्टृीय विज्ञान केन्द्र

रूबरू हुए वैज्ञानिकों के नवीनतम आविष्कारों से

औरंगाबाद (बुलंदशहर) एन पी एस पब्लिक स्कूल के एक सौ बच्चे शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत नईदिल्ली पहुंचे। बच्चों ने राष्ट्रीय विज्ञान केन्द्र पहुंच कर प्रख्यात वैज्ञानिकों के आविष्कार देखे। बच्चों को साथ लेकर गये विज्ञान शिक्षकों ने आविष्कार संबंधित विशेष जानकारी दी।

बच्चों को संग्रहालय ले जाया गया जहां शिक्षकों ने विज्ञान संबंधी प्रयोग व अनुसंधानों को विस्तार से समझाया।तारा मंडल,परमाणु खोज व प्रयोग एडवांस फिजिक्स केमिस्ट्री जीव विज्ञान संबंधी थृी डी शो तथा रोबोटिक प्रदर्शनी देखी तथा वैज्ञानिक इतिहास सीखा।

बच्चों ने स्वतंत्रत भारत की अपूर्व घटना को भी समझा कि किस प्रकार सरदार वल्लभ भाई पटेल ने विभिन्न प्रदेशों को एक सूत्र में बांधने का दुर्लभ कार्य राष्टृ हित में कर दिखाया था।

बच्चों को मैटृो सफर का अनुभव भी कराया गया।

प्रबंधक अंकुर अग्रवाल एडवोकेट ने बताया कि इस शैक्षिक भ्रमण का लाभ विज्ञान परियोजना कार्य में मिलेगा। तथा उनके अनुभव में वृद्धि होगी।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close