[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

डा शरद सिंह बने एस एल इंटर कालेज खानपुर के प्रधानाचार्य

आयोग ने किया था चयनित,अमर सिंह इंटर कालेज लखावटी में हुआ जोरदार स्वागत

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन आयोग द्वारा चयनित डॉ शरद सिंह ने एस एल इंटर कालेज खानपुर के स्थाई प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण कर लिया।

प्रधानाचार्य शरद सिंह का क्षेत्र के ख्याति प्राप्त अमर सिंह इंटर कालेज लखावटी में शिक्षकों ने माल्यार्पण कर जोर दार स्वागत किया और प्रधानाचार्य पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। अपने स्वागत से अभिभूत शरद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही मानव जीवन के लिए सर्वोपरि है। शिक्षा ही मनुष्य को महान बनाने में समर्थ है। उन्होंने कहा कि शिक्षक को समाज में गुरु का सम्मानित दर्जा प्राप्त है। सभी शिक्षकों को अपने आचरण से इस उपाधि के अनुरूप कार्य करना चाहिए। शिक्षक अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए समाज की उन्नति में सहायक हों।

शारीरिक शिक्षक अजय तिवारी ने कहा कि हमारे जनपद को शरद सिंह के रूप में होनहार प्रधानाचार्य प्राप्त हुए हैं। सभी को उनकी नियुक्ति पर गर्व है।

शिक्षकों ने शरद सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर रमेश चंद्र पांडेय, रामेंद्र सिंह सुनील कुमार सिंह संजीव कुमार सिंह अंजनी कुमार तिवारी सुधीर कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close