[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
राशिफल

राशिफल 15 मई: जानिए अपना राशिफल

15 मई 2020 को 12 में से 9 राशियों के लिए दिन कई मामलों में बहुत सकारात्मक परिणाम देने वाला और लाभ मिलने का रहेगा। कुछ लोगों को अपना पूरा ध्यान काम पर लगाना होगा। कुछ लोगों के लिए समय काफी समय से अटके पूरे होने के संकेत हैं। वहीं, 3 राशियों के लिए समय थोड़ा विपरीत रह सकता है। मेष राशि वालों के लिए समस्याओं का हल मिलने का है दिन, वृष राशि वालों के लिए कुछ नया सीखने का हो सकता है समय, मिथुन राशि वालों के लिए चिताओं से मुक्ति मिलने के हैं संकेत।

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज अपना काम में फोकस बनाए रखें और अपना काम ईमानदारी से करते रहें, आपको किसी की बात से विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। यदि किसी की बात या नियत पर शक हो तो अपने अंतर्मन की आवाज़ अवश्य सुनें और उस कर अमल करें। अपनी सोच पर नियंत्रण रखें। परिस्थिति का समय के साथ हल मिल जाएगा, जितना उसके लिए परेशान होंगे उतना ही अपने लिए बाधाएं उत्पन्न करेंगे।

2. वृष राशिफल/Tauras HoroscopeToday: आज का दिन कई मायनों में अच्छा रहेगा। काम में सफलता मिलेगी और लम्बे समय से चले आ रहे प्रोजेक्ट पूरे होंगे। आज बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। किन्तु अपने काम को अपने निजी जीवन की समस्याओं से भागने का जरिया न बनाएं। जो भी परेशानी हो उसका सामना करें, जल्द ही परिस्थिति अनुकूल हो जाएगी।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताओं से मुक्त होने का है। किसी भी बात को लेकर आपको आज परेशान नहीं होना पड़ेगा। चीजें अपने आप समय पर होती रहेंगी। किसी बात को लेकर चिंतित न हों। यदि कोई परेशानियां चल रही हैं तो वे जल्द ही हल हो जाएंगी। असमंजस की स्थिति हो सकती है, इसलिए कुछ महत्वपूर्ण मुद्दे अगर टाल सकें तो बेहतर रहेगा।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आपके काम समय से पूरे हो जाएंगे। यदि कोई प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहे हैं तो अच्छी तरह जांच कर के ही कोई निर्णय लें। किसी सज्जन से मिलने का मौका मिलेगा जिससे आपके विचारों में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। आज का दिन मन में कुछ चिंताएं बनी हुई हैं जिस कारण आपके काम में फोकस की कमी है। किसी की बात को दिल पर न लगायें, अपने आप पर भरोसा रखें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today:  आज का दिन अपनी जिमेदारियों के प्रति सचेत रहें, उन्हें पूरे समर्पण से निभाएं, इससे आपके जीवन में कई रुके हुए काम बन जाएंगे। कोई परेशानी चल रही है, तो जल्द ही हल होगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है, परीक्षा में अच्छा फल मिलेगा। अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें। आपकी जो भी इच्छाएं हैं, जल्द ही पूर्ण होंगी।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज के दिन आपके लिए काम काज को लेकर थोड़ा फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है। आपको अपने काम और अपनी योग्यता के साथ पूरा न्याय करना होगा। अगर आप अपने समय और क्षमता का पूरा उपयोग करेंगे तो आपको इससे काफी अच्छा लाभ कमा सकते हैं। अपने धैर्य और कुशलता का प्रयोग करें, यदि कोई काम नहीं चल रहा तो उसे नए नज़रिये से देखने कि ज़रुरत है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके लिए आर्थिक और भौतिक रुप से दिन अच्छा रहेगा और फलदायक भी साबित हो सकता है। जीवन में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। इन्हें अपनाने से झिझक न करें। अपनी योग्यता पर शंका न करें। आपमें वो सभी गुण हैं तो आपको सफल होने के लिए चाहिए। अपने आप पर भरोसा रखें। घर में कपूर जलाएं, इससे घर और मन दोनों से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाएगी।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आपके लिए आज का दिन कुछ खास हो सकता है। कुछ मामले में आपको अंतर्मन की आवाज सुनना बेहतर रहेगा। आज आपको कुछ लाभदायक परिस्थितियां भी मिलेंगी। आपको बहुत से नए अवसर मिल रहे हैं, जिनसे आपके जीवन में उन्नति होगी और अध्यात्मिक रूप से आपकी वृद्धि होगी। किसी भी कार्य या रिश्ते में अत्यधिक प्रयास करने की बजाय उसे समय के साथ सँभालने का मौका दें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन करियर में छोटी-मोटी परेशानियों का रह सकता है। आज आपको स्थान परिवर्तन संबंधित किसी मसले के कारण परेशान हो सकते हैं। इस कारण चिंतित न हों। इनसे आपको नुकसान नहीं होगा। निजी और व्यवसायी जीवन में आज ताल मेल बिठाने में कुछ कठिनाई हो सकती है। किसी के साथ छोटी सी बात पर झगडा हो सकता है आज, अपने गुस्से पर काबू रखें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज आपको अपने काम के संसाधन और कामों में सहायता आसानी से मिलेगी। आज बातचीत और काम में अपने ईगो को थोड़ा दूर रखें, इससे नुकसान उठाना पड़ सकता है। सभी के लिए मन में विनम्रता की भावना रखें। बदलते समय में असमंजस के कारण मन में परेशानी रह सकती है किन्तु यह केवल एक फेज है जो जल्द ही समाप्त हो जाएगा। संयम से काम लें और अपना फोकस अपने काम और अपनी जिम्मेदारियों पर बनाएं रखें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today:  आज आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। इन अवसरों का आप बेहतर तरीके से दोहन कर सकते हैं। काम में आपका ध्यान थोड़ा कमजोर हो सकता है लेकिन आप अपनी आत्मशक्ति और आत्म विश्वास से चीजों को अपने पक्ष में कर सकते हैं। किसी एक्सपर्ट से सलाह कर अपनी ऊर्जा उचित दिशा में लगायेंगे तो बहुत जल्द अच्छे फल मिलेंगे।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today:  आज का दिन आपको पुराने रुके हुए कामों को पूरा करने का है। इन कामों से आपको काफी अच्छा लाभ मिल सकता है। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने परिचित अनुभवी लोगों से हो सकती है, जिनका मार्गदर्शन मिलने से आपको काफी अच्छा महसूस होगा। आज आपको परिवार के साथ कुछ समय बिताना चाहिए। अपने से उम्र में छोटे लोगों के लिए आपकी सलाह काफी लाभप्रद हो सकती है।

Show More

Related Articles

Close