[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
राशिफल

राशिफल 11 नवंबर : जानिए अपना आज का राशिफल

राशिफल 11 नवंबर : जानिए अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल –  घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। मायके से भी लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावनाएँ हैं। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी प्रवास का योग है। उनसे मिली भेट व सौगात पाकर आप आनंदित होंगे।

2. वृष राशिफल – आज का दिन आप के लिए शुभ फलदायी नहीं है ऐसा गणेशजी कहते हैं। अनेक प्रकार की चिंता सताएगी व शारीरिक स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा। स्वजनों और स्नेहीजनों के साथ मतभेद खड़े होंगे परिणाम स्वरूप घर में विरोध का वातावरण उपस्थित होगा। आज के कार्य अधूरे रह सकते हैं। किसी कारणवश व्यय भी अधिक होगा। आज के किए गए परिश्रम के असंतोषकारक परिणाम होंगे जिनसे मन में ग्लानि होगी। अविचारी निर्णय से गलतफहमीयाँ खड़ी न हों इसका ध्यान रखिएगा।

3. मिथुन राशिफल – गणेशजी कहते हैं कि व्यापारीवर्ग के लिए आज का दिन शुभफलदायी है। व्यापार में तथा आय में वृद्धि होगी। मित्रो से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारियो की कृपादृष्टि से आपके लिए पदोन्नति भी संभव है। विवाह ईच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। परिवार में पत्नी और पुत्र से अच्छे समाचार मिलेंगे।

4. कर्क राशिफल – परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। नई साज-सजावट से घर की शोभा में अभिवृद्धि करेंगे। माता से भी लाभ मिलेगा। शारीरिकरुप से स्वस्थ और मानसिकरुप से प्रसन्न रहेंगे। धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

5. सिंह राशिफल – आज का दिन आलस्य तथा थकान में बीतेगा। उग्र स्वभाव में मानसिक रूप से व्यग्रता रहेगी। पेट से सम्बंधित दर्द से परेशानी होगी। सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम अधिक करना पडे‍गा। संकटजनक विचार, वर्तन और आयोजन से दूर रहिएगा। धार्मिक यात्रा या प्रवास की संभावना है। क्रोध पर संयम बरतिएगा।

6. कन्या राशिफल – खान-पान में विशेषरुप से ध्यान रखने का गणेशजी सलाह देते हैं। आवेश और क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दीजिएगा। साथ में वाणी पर भी संयम बरतिएगा। अनैतिक कृत्यों से दूर रहिएगा। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियो के कारण परेशानी खडी न हो इसका ध्यान रखिएगा। खर्च की मात्रा बढेगी।

7. तुला राशिफल- आज सांसारिक जीवन का आनंद विशेषरुप से मना सकते हैं। परिवारजनों के साथ सामाजिक हेतु से बाहर जा सकते हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन होगा। व्यापारीगण व्यापर में वृद्धि कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपको सफलता और यश कीर्ति मिलने का भी योग है। आकस्मिक धनलाभ की संभावना है।

8. वृश्चिक राश‍िफल- आप का पारिवारिक वातावरण आनंद व उल्लास से लबालब भरा रहेगा। तन में चेतना एवं स्फूर्ति का संचार होगा। प्रतिस्पर्धी एवं दोस्त के वेश में छिपे शत्रु अपने प्रयासों में असफल रहेंगे। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्त्री मित्रों के साथ मेल-मिलाप व प्रणय प्रसंग से आनंद में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के संकेत मिलेंगे एवं अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। बीमारियों से पीड़ितों को राहत मिलेगी।

9. धनु राशिफल – गणेशजी आज आप को क्रोध पर संयम बरतने के लिए कहते हैं। पेट सम्बंधित बीमारियों की समस्या रहेगी। किसी भी कार्य में सफलता न मिलने से निराशा आने की संभावना है। साहित्य या अन्य किसी सर्जानात्मक कला के प्रति रुचि रहेगी। संतानो के प्रति चिंता रहने से मन में व्यग्रता रहेगी। प्रवास को संभव हो तो टालिएगा।

10. मकर राशिफल – आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज आप में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। परिवारजनों के साथ झगडे-टंटे के अथवा तो निरर्थक चर्चा के प्रसंग बनेंगे। इससे आप का मन व्यथित रह सकता है। अपकीर्ति, अपयश मिलने की संभावना है। निद्रा संपूर्ण न मिलने से आपका स्वास्थ्य बिगडेगा।

11. कुंभ राशिफल – आज आप के मन से चिंता का भार हलका हो जाएगा और आप मानसिकरुप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। साथ में शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदित रहेगा। विशेष कर भाई-बहनों के साथ संबंधो में मधुरता का अनुभव करेंगे। छोटे से प्रवास की भी संभावना है।

12. मीन राशिफल – नकारात्मक विचारों को अपने मन से हटाइएगा। क्रोध और वाणी पर संयम बरतना होगा। किसी से वाद-विवाद या झगडे-टंटे को संभव हो तो टाल दीजिएगा। खान-पान पर संयम रखिएगा। शारीरिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

Show More

Related Articles

Close