[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
राशिफल

राशिफल 7 मई: जानिए अपना राशिफल

6 मई 2020 को 12 में से 8 राशियों के लिए दिन काफी सकारात्मक रह सकता है। कुछ लोगों को अपने शौक पूरे करने या पसंदीदा काम करने का मौका मिल सकता है। कुछ लोगों को भाग्य के सहारे सफलता मिलने के संकेत मिल रहे हैं। वहीं, 4 राशियों के लिए समय कुछ हद तक विपरीत रह सकता है। मेष राशि वालों के लिए अपने पसंदीदा काम करने का होगा दिन, वृष राशि वालों को मिल सकता है भाग्य का साथ, मिथुन राशि वालों के लिए विपरीत परिस्थितियों वाला रह सकता है समय।

  • मेष राशि वालों के लिए अपने पसंदीदा काम करने का होगा दिन 
  • वृष राशि वालों को मिल सकता है भाग्य का साथ 
  • मिथुन राशि वालों के लिए विपरीत परिस्थितियों वाला रह सकता है समय

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज का दिन आपके लिए अपने कुछ समय निकाल कर अपनी पसंदीदा काम करने का है। आपकी रचनात्मकता में निखार होगा। आप अपनी इच्छाएं पूरी करने के बारे में सोचेंगे। ये आपको अधिक रचनात्मक बनाएंगी। इससे आपके मन में संतोष की भावना बढ़ेगी और स्वास्थ्य लाभ भी होगा। आपके काम में भी फोकस बढ़ेगा और काम की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

2. वृष राशिफल/Tauras HoroscopeToday: आज सितारे आपके फेवर में रहेंगे। भाग्य का आपको पूरा साथ मिल सकता है। ख्वाहिशें पूरी हो सकती हैं। आपको सितारों के फेवर के साथ ही कई तरह के संसाधन भी मिलेंगे। सही समय पर आपके पास आपकी ज़रुरत के संसाधन प्राप्त हो जाते हैं। कमी केवल इस विचार में है की जीवन में आप जो पान चाहते हैं उसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी और कमी हो सकती है। इस विचार को छोड़कर यदि मेहनत करेंगे तो सफलता जल्द ही प्राप्त होगी।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज का दिन आपके लिए कुछ अलग तरह की परिस्थितियों के निर्माण का है। कुछ ऐसा हो सकता है, जो आपको अपने खिलाफ लग सकता है, लेकिन धैर्य के साथ काम लें। परिस्थितियों पर अपनी नजर रखें और उन पर गंभीरता से विचार करें। आपको विपरीत परिस्थितियों में भी अपने लिए कुछ सकारात्मक मिल जाएगा। आज आपको आध्यात्मिक प्रगति करने के भी अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आज का दिन आपके लिए सफलता का परचम फहराने वाला हो सकता है। कुछ चीजें जो आपको मुश्किल लग रही थीं, वे आसानी से हल हो सकती है। लेकिन, कुछ चीजें आपके खिलाफ जा सकती हैं, या आप कुछ चीजों को अपने फेवर में लाने की कोशिश में अपना नुकसान कर सकते हैं। अपने आसपास के वातावरण के प्रति सचेत रहें। किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार पर इतना भरोसा न करें कि आपको बाद में निराश होना पड़े।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: आज का दिन कुछ बड़ी जिम्मेदारियों के पूरा होने का रह सकता है। आपको आज कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है जो आपको करियर में आगे बढ़ने में मदद कर सकते हैं। इन सब में अपनी ज़रूरतों की ओर ध्यान देना न भूलें। किसी भी परिस्थिति में खुद के हितों को अनदेखा ना करें। अपने मन की आवाज़ अवश्य सुनें। यदि कोई बात आपको उचित न लगे तो उसे मानने की आवश्यकता नहीं है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today:  आज का दिन आपके लिए किसी तरह के दबाव में आकर अपना नुकसान करा लेने का है। कार्ड्स का संकेत है कि आप दूसरे लोगों की बातों में आकर कोई गलत फैसला ले सकते हैं। जहां तक हो सके, जरूरी फैसलों को आज टाल दें। तनाव के लिए किसी एक्सपर्ट या काउंसलर से अवश्य मिलें, अपनी सेहत का ख़याल रखें। हंसमुख मिजाज़ से सभी परेशानियां जल्द हल हो जाती हैं। मांगने पर आसानी से मदद मिल जाएगी।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रह सकता है। आपको कुछ चीजों में फायदा और कुछ में नुकसान हो सकता है। अगर कोई पुराना रिश्ता टूटेगा तो एक नया रिश्ता भी आपको जल्द मिल सकता है। किसी नए रोमांटिक रिश्ते का आगाज़ होगा जिसके चलते मन में ख़ुशी बनी रहेगी। काम काज को लेकर थोड़ा फोकस बढ़ाने कि आवश्यकता है। अपने धैर्य और कुशलता का प्रयोग करें, यदि कोई काम नहीं चल रहा तो उसे नए नज़रिये से देखने कि ज़रुरत है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज का दिन अपनी जिमेदारियों के प्रति पूरी तरह जागरूक रहें, उन्हें पूरे समर्पण से निभाएं, इससे आपके जीवन में कई रुके हुए काम बन जाएंगे। कोई परेशानी चल रही है तो जल्द ही हल होगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है, परीक्षा में अच्छा फल मिलेगा। अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें। आपकी जो भी इच्छाएं हैं, जल्द ही पूर्ण होंगी।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन निवेश के लिए सामान्य है। खासतौर पर अगर आप किसी प्रॉपर्टी में इंवेस्ट करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको थोड़ा सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए। किसी व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा, जिससे आपके विचारों में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। आज का दिन मन में कुछ चिंताएं बनी हुई हैं जिस कारण आपके काम में फोकस की कमी है। किसी की बात को दिल पर न लगायें, अपने आप पर भरोसा रखें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today:  आज का दिन किसी बात को लेकर चिंतित न हों। यदि कोई परेशानियां चल रही हैं तो वे जल्द ही हल हो जाएँगी। असमंजस की स्थिति हो सकती है। किसी एक्सपर्ट या काउंसलर से सलाह करें। किसी पुराने जानकार से मुलाकात हो सकती है को आपको किसी नए अवसर से अवगत करवाएगा। आज किसी बात को लेकर परेशानियों से घिरे रहेंगे। यदि कोई निर्णय लेने में दुविधा हो रही हो तो किसी से सलाह करें। अपनी अंतरात्मा की आवाज़ अवश्य सुनें। आज अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन कई मायनों में अच्छा रहेगा। काम में सफलता मिलेगी और लम्बे समय से चले आ रहे प्रोजेक्ट संपन्न होंगे। आज बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। किन्तु अपने काम को अपने निजी जीवन की समस्याओं से भागने का जरिया न बनाएं। जो भी परेशानी हो उसका सामना करें, जल्द ही परिस्थिति अनुकूल हो जाएगी।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज आपको अपने से वरिष्ठ और ज्यादा सफल लोगों का सानिध्य मिल सकता है। ऐसे लोगों के सम्मान करने से आपको लाभ हो सकता है। कई लोगों को आपकी तरक्की और सफलता प्रभावित कर सकती है। आपको नई जिम्मेदारी भी मिलने के संकेत कार्ड्स दे रहे हैं। इनके निर्वाहन में आप सफल और सक्षम हो सकते हैं।

Show More

Related Articles

Close