[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
राशिफल

राशिफल 5 मई: जानिए अपना राशिफल

वैशाख शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और मंगलवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि रात 11 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जायेगी। भगवान शंकर को समर्पित प्रदोष व्रत किया जायेगा। मंगलवार को पड़ने वाले प्रदोष को भौम प्रदोष के नाम से जाना जाता है। ग्रन्थों में इस दिन को कर्ज उतारने के लिए बड़ा ही श्रेष्ठ माना जाता है । मंगलवार की देर रात 12 बजकर 42 मिनट तक वज्र योग रहेगा। इस योग में वाहन आदि नहीं खरीदे जाते हैं अन्यथा उससे हानि या दुर्घटना होने की संभावना अधिक रहती है । साथ ही शाम 4 बजकर 39 मिनट से लेकर अगले दिन यानि 6 मई की दोपहर 1 बजकर 51 मिनट तक बेहद ही शुभ रवि योग भी रहेगा । इसके अलावा शाम 4 बजकर 39 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा । हस्त नक्षत्र में नामकरण, विद्या आरंभ, नई दुकान खोलना, किसी नये भवन की नींव रखना, विवाह आदि से जुड़े कार्य करना और वाहन खरीदना, ये सब शुभ कार्य किए जा सकते हैं

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ेगा। बच्चें अपने साथ कोई गेम खेलना चाहेंगे, एंजॉय कीजिए। रोजमर्रा के कामों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तें मधुर होंगे। साथ ही आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। आप किसी काम को नए तरीके से करने की भी सोच सकते हैं।

2. वृष राशिफल/Tauras HoroscopeToday: आज आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। लवमेट्स के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति के रास्ते खोल देगा। जीवनसाथी आपसे प्रभावित होंगा। उनका विश्वास आपके प्रति और बढ़ेगा।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज घर पर ही अपने ऑफिस का काम पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आज आप अपने भविष्य के बारे में किसी दूसरे व्यक्ति से विचार-विमर्श ना करें। सेहत के मामले में थोड़ी सावधानी बरते। परिवार वालों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। आपको संतोष की भावना का अनुभव होगा।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today:  आज आपने माता-पिता के साथ समय बिताएंगे। आज आपको घर से ही काम करने का मौका मिलेगा। आज आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही उस पर अमल शुरू करना चाहिए। आज आपको थोड़ा आलस्य भी महसूस होगा। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। कुछ जरूरी मामलों में आपको संवेदनशील होना होगा।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: आज परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन होने की संभावना है। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आपको कोई नया काम सीखने का अवसर मिलेगा। इससे आपको लाभ होगा। आज घर समय बिताने से मन खुश रहेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। 

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप अपने बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। काम में सफलता सुनिश्चित होगी। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपको बाहर जाकर दूसरे लोगों से संपर्क करने से बचना चाहिए । सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी । सूर्य देव को जल अर्पित करें, लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today:  आज आप किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। शादीशुदा लोगों का जीवन अच्छा बना रहेगा। आज आप परिवार वालों के साथ बैठकर घर पर लंच का आनंद लेंगे। किसी काम को करते समय आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज आप अपने घर के काम में ही वयस्त रहेंगे । परिवार वालों के साथ समय बीतेगा। अगर आप राजनीति से जुड़े है तो अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिए लोगों से फ़ोन बात करते रहना चाहिए। आप किसी काम के लिए नई योजना बनायेंगे। आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए। संतान की ओर से आपको सुख मिलेगा| आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शाम को घर पर ही जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। इससे आपके रिश्तों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी| आज छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। बिजनेस में आपको बड़ा मुनाफा होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज आपके काम बनते-बनते रूक जाएंगे। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। इससे आपको लाभ होगा। उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। रिश्तों में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। आपको नकारात्मक विचारों से भी दूरी बनाए रखनी चाहिए। जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रसन्न होगे। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज आपका कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। माता- पिता का सहयोग भी बना रहेगा। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। आपका पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभाएंगे। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को लाभ होगा।      

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप अपने परिवार के साथ ख़ुशी के पल बिताएंगे। आज कुछ जरूरी चीजें आपको फायदा दिलायेगी। बिजनेस की गति थोड़ी रुकेगी। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी। आप परिवार वालों के लिए समय निकालेंगे। उनकी सलाह आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगी।

Show More

Related Articles

Close