[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
राशिफल

राशिफल 31 दिसंबर: जाने आपका कैसा रहेगा साल का आखिरी दिन

मेष राशिफल/Aries Horoscope Today – आज रुके कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। जमीन या मकान खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। गले के रोग या उदर विकार से परेशानी हो सकते हैं। गृह निर्माण होगा। हनुमान जी की उपासना करते रहें। गाय की गुड़ खिलाएं।

वृष राश‍िफल/Tauras Horoscope Today : संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार तो होगा लेकिन स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण धन का व्यय होगा। जाँब में परिवर्तन हो सकता है। भाई से आपको लाभ होगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। गरीब व्यक्तियों में कम्बल वितरण करें।

मिथुन राश‍िफल / Gemini Horoscope Today : विवादों से बचिए। प्रतिष्ठा के प्रति थोड़ा सचेत रहना होगा। किसी नए जॉब की तरफ मुड़ेंगे।संतान की सफलता से आनंदित रहेंगे। स्किन प्रॉब्लम हो सकती है। घर खरीद सकते हैं। राजनीति से सम्बद्ध लोग पद की प्राप्ति करेंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ  करें।

कर्क राश‍िफल / Cancer Horoscope Today : किसी प्रिय मित्र का आगमन होगा। आज आपका जॉब या व्यवसाय संबंधी निर्णय भविष्य के लिए बेहतर रहेगा।शीतजनित रोगों से परेशान रहेंगे। अन्न दान करें।छात्रों के लिए बेहतर समय है।

सिंह राश‍िफल / Leo Horoscope Today : इस राशि का स्वामी सूर्य धनु में है। आर्थिक लाभ होगा। धन का निवेश अच्छे कार्यों में करेंगे। धार्मिक यात्रा  हो सकती है। अरण्यकांड का पाठ करते रहें। गाय को पालक खिलाएं।

कन्या राश‍िफल / Virgo Horoscope Today : व्यवसाय में प्रगति होगी।सबसे महत्वपूर्ण बात यह रहेगी कि आज आप जाँब में उन्नति की तरफ बढ़ेंगे। धन का निवेश जमीन या मकान में करेंगे।संतान सफल रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में बहुत वृद्धि होगी। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करते रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तुला राश‍िफल /  Libra Horoscope Today : व्यवसाय में उन्नति होगी।धन की प्राप्ति होगी। आपकी महत्वाकांक्षी योजनाओं को विस्तार मिलेगा। कई वर्षों से रुके कार्य पूर्ण होंगे। भगवान शिव की उपासना करते रहें। श्वाश के रोगी बहुत सावधानी बरतेंगे। कम्बल दान करते रहें।

वृश्चिक राश‍िफल / Scorpio Horoscope Today : आर्थिक स्थिति में बहुत आशातीत सुधार होगा । घर में समृद्धि आएगी।  राजनीति में सफलता मिलेगी।हेल्थ के प्रति सचेत रहें। श्री रामचरितमानस का पाठ करते रहें। जमीन क्रय कर सकते हैं।

धनु राश‍िफल / Sagittarius Horoscope Today : व्यवसाय में वृद्धि होगी। कोई नया गृह निर्माण करवाएंगे। प्रत्येक तरफ से खुशी आएगी। भगवान विष्णु जी की विधिवत पूजा करें। गाय को भोजन कराएं। आज छात्रों के लिए शिक्षा में उन्नति का समय है।

मकर राश‍िफल / Capricorn Horoscope Today : व्यवसाय के लिए बहुत अच्छा समय है। जाँब में प्रगति होगी। राजनीति में किसी विवाद में पड़ सकते हैं। पिता या बड़े भाई के सहयोग से कोई बड़ा कार्य सम्पन्न होगा। वाहन क्रय करेंगे। श्वांस के रोग से समस्या रहेगी। गाय को भोजन कराते रहें

कुंभ राश‍िफल / Aquarius Horoscope Today : व्यवसाय में प्रगति करेंगे। जॉब परिवर्तन की तरफ बढ़ सकते हैं। धन प्राप्ति के संकेत हैं। प्रमोशन होगा। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। फलाहार व्रत रहें। गो माता को भरपेट भोजन कराएं। हनुमान जी की उपासना करें।

मीन राश‍िफल / Pisces Horoscope Today: आर्थिक स्थिति में थोड़ी परेशानी होगी। धन का व्यय भी अच्छे कार्यों में होगा। मित्रों संग यात्रा हो सकती है। व्यवसाय में कोई नई कार्य योजना बनाएंगे। शिक्षा में प्रगति होगी। बजरंगबाण का  पाठ करें। कम्बल दान करें।
Show More

Related Articles

Close