[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
राशिफल

राशिफल 18 जून : जानिए अपना राशिफल

आषाढ़ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और गुरुवार का दिन है। द्वादशी तिथि सुबह 9 बजकर 40 मिनट तक ही रहेगी। उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी यानि की त्रयोदशी तिथि का प्रदोष काल आज ही पड़ रहा है। लिहाजा गुरुवार को प्रदोष व्रत किया जायेगा। इसके अलावा सुबह 8 बजकर 31 मिनट से शुरू होकर पूरे दिन पूरी रात कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। साथ ही स्थिर योग बन रहा है। ये योग सुबह 9 बजकर 40 मिनट से शुरू होकर अगले दिन सूर्योदय तक रहेगा। साथ ही दोपहर 2 बजकर 49 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा।

मेष राशि

आज किसी काम को लेकर आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। माता-पिता के साथ आपके रिश्ते और बेहतर होंगे। व्यापार में आपको उम्मीद से कम ही लाभ हो पायेगा। आज आपका पैसा कहीं अटक सकता है, साथ ही बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्तें अच्छे रहेंगे। लवमेटस के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

वृष राशि
आज आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अपने किसी काम में आपको दोस्त की मदद मिलेगी। उधार लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। आज आप ऑफिस का काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। आज संतान पक्ष से कोई खास खुशखबरी मिलेगी। आज आपको जिद्द करने से बचना चाहिए।

मिथुन राशि
आज आप कई दिनों से रुके हुये कार्य पूरा करने में सफल होंगे। परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज धन लाभ के योग बन रहे है। विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी।  माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आज अपनी बात रखने का मौका मिलेगा, लोग आपसे प्रभावित होंगे। दाम्पत्य संबंध में मजबूती आएगी।

कर्क राशि
आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपका रूतबा बढ़ेगा। साथ ही परिवार में भी सभी लोग प्रसन्न रहेंगे। कोई खास दोस्त आज आपसे आर्थिकमदद के लिए कहेगा। संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आज आप परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सफल होंगे। कुल मिलकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है

सिंह राशि
आज आपका आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगा। आपसी विश्वास के सहारे पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आयेगी। मेहनत के परिणाम आपको जल्द ही मिलेंगे। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खास खुशखबरी मिलेगी। छात्रों को परीक्षा के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आज आपके कार्य समय से पूरे हो जायेंगे। आज आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।

कन्या राशि
आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे। जिसका आपको लाभ भी मिलेगा। इस राशि के विद्यार्थिओं को करियर में सफलता मिलेगी। कोई नया काम शुरू करने का मन बनायेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। आज आप अपने आर्थिक स्थिति के बारे में सोच विचार करेंगे।

तुला राशि
आज आप किसी घरेलू कार्य में व्यस्त रहेंगे। घरवालों के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल होंगे। पैसों के मामले में पार्टनर से मदद मिलेगी। आज सोशल साइट पर आपके कुछ नये दोस्त बनेंगे। आज आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। कुछ खास कार्यों में दोस्तों से मदद मिलेगी

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है।अगर कहीं निवेश करने की सोच  रहे है तो पहले उस विषय से जुडें लोगों से सलाह अवश्य ले लें। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बना रहेगा।  मिल कर किये गए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी।

धनु राशि
आज आपका ध्यान आध्यात्म की ओर अधिक लगा रहेगा। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। पिता के स्वास्थ का खयाल रखें। जीवनसाथी के साथ समान्जस्य बना रहेगा। लवमेटस एक दुसरे का सम्मान करेंगे, जिससे आपके रिश्ते में नयापन आयेगा। आज आप करियर में नये आयाम स्थापित करेंगे।

मकर राशि
आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपको दूसरों के सामने सोच-समझ कर बोलना चाहिए। आज किस्मत का साथ मिलने से अपने कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे। आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।

कुंभ राशि
आज आप खुद के कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। किसी खास व्यक्ति से फ़ोन पर बात होगी जो आगे चलकर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। आपके दाम्पत्य संबंधों में सौहार्द बना रहेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे। पैसों के सिलसिले में थोडा सोच समझ कर फैसला लेना बेहतर  होगा। अपने कार्यों की योजनाओं में आप बदलाव करेंगे।

मीन राशि
आज आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। आज पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आप पूरे दिन खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। तली भुनी चीजे अवॉयड करें। जिससे आगे चलकर आपको फायदा भी होगा। आज आप दूसरों की मदद के लिये तैयार रहेंगे। आज अचानक धन लाभ होने के योग बन रहा है।

Show More

Related Articles

Close