[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
राशिफल

राशिफल 7 अक्टूबर : जानिए अपना राशिफल

आश्विन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि पंचमी और दिन बुधवार है। पंचमी तिथि दोपहर 2 बजकर 48 मिनट तक ही रहेगी उसके बाद षष्ठी तिथि लग जएगी। साथ ही सुबह सूर्योदय से रात 8 बजकर 36 मिनट तक कुमार योग फिर रात 8 बजकर 36 मिनट से कल रात 10 बजकर 50 मिनट तक रवि योग रहेगा। इसके अलावा रात 8 बजकर 36 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा।

मेष राशि

आपका मन शांत रहने वाला है। आप अपना ज्यादा से ज्यादा समय परिवारजनों के साथ व्यतीत करेंगे। इस राशि वाले लोगों को उनकी मेहनत का फल मिलने वाला है। आपका दिन ऑफिस कार्यों के प्रति अनुकूल रहने वाला है। साथ ही सीनियर्स आपकी बात को गंभीरता से भी लेंगे। इस राशि वाले लोगों के लिए नया बिजनेस शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। आपके जीवन में कई दिनों से चली आ रही पैसों की दिक्कतें खत्म होने वाली हैं। धन प्राप्ति के नये मार्ग खुलेंगे। घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

वृष राशि

आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। नये कपड़े खरीदने में आपका धन व्यय हो सकता है। आपका मन थोड़ा अशान्त भी रह सकता है, हालांकि धार्मिक कार्यो के प्रति आपकी रूचि भी बढ़ेगी। हो सके तो वक्त और पैसों को मनोरंजन की चीजों पर ज्यादा खर्च न करें। आप मन को शांत रखें और विवादों को हल करने की कोशिश करें, तो अच्छा होगा। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। दैनिक कार्यों में भी सफलता के आसार बन सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे। इस राशि के लवमेट अपने मन की बात अपने साथी सेकते हैं।

मिथुन राशि

आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपको बिजनेस में बड़ा मुनाफा हो सकता है। आप अपने सामने आई चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। किसी काम में जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता बच्चों के साथ पार्क में घूमने जा सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको कुछ फायदे हो सकते हैं। बेहतर होगा इस राशि के लोग किसी अजनबी पर भरोसा न करें। इस राशि के छात्र पढ़ाई में कड़ी मेहनत करेंगे। निश्चित ही सफलता की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि

आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े तनाव में रह सकते हैं। आप अपने कामों में किसी मित्र का सहारा ले सकते हैं। ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां भी आ सकती हैं। साथ ही धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपके कामों में कारगर साबित होगा। आप अपने लक्ष्य से भ्रमित भी हो सकते हैं, किन्तु अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जाएगा। आपके घर पर कोई दूर का रिश्तेदार आ सकता है। बेहतर होगा किसी के मामलों में दखल देने से बचें। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

सिंह राशि

आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपके पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल बना रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मिलने का योग भी बन सकता है। जिन लोगों से आपकी अनबन पहले हुई है, उनसे बात करने के लिए और मामला सुलझाने के लिये दिन अच्छा है। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स का आज पढ़ाई में मन लगेगा। आपका प्रेम-प्रसंग के प्रति झुकाव अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रहेगा। स्वास्थ्य फिट रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कन्या राशि

दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आपका किसी समारोह में जाने का योग बन सकता है। जीवनसाथी और बच्चों से आपको बहुत सारा प्यार मिलेगा। आप किसी को नाराज किये बिना अपनी बात मनवा सकते हैं। इस राशि वाले लोगों का उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। आप अपने जीवनसाथी की बातों को गंभीरता से लेंगे। साथ ही अपने कामकाज के बारे में भी गंभीरता से विचार करेंगे। आपकी मुलाकात अपने पुराने गुरूजन से हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।

तुला राशि

आपकी किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। जिस भी काम को करना चाहेंगे वो पूरा हो सकता है। आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। इस राशि वाले लोगों को परेशानियों से डटकर मुकाबला करने पर तरक्की के सारे दरवाजे खुले नजर आयेंगे। छात्रों के लिए दिन अन्य दिनों की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है, साथ ही पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान भी केन्द्रित रहेगा। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। आपका दिन अच्छा जाएगा।

वृश्चिक राशि

दिन फायदेमंद रहेगा। रूके हुए काम मित्र की मदद से पूरे हो सकते हैं। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। आपको किसी अपने से खुशखबरी मिल सकती है। बेहतर होगा पैसों के मामले में उधार लेन-देन से बचें। वैसे रूके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। इस राशि के छात्रों का पढ़ाई के प्रति रुझान बना रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है। आपकी तीव्र बुद्धि के कारण आपको पुरुस्कार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। आपके घर किसी नए रिश्तेदार का आगमन हो सकता है।

धनु राशि

दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी काम में सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत रहेगी। नये वस्त्रों पर धन व्यय कर सकते हैं। आपका मूड अच्छा रहने वाला है, जिसकी वजह से आप भी अच्छा महसूस करेंगे। आप अपने जीवनसाथी को मनाने के लिए उन्हें कहीं घूमाने ले जा सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात हो सकती है, लेकिन कारोबार में आपको उम्मीद के मुताबिक अधिक लाभ की प्राप्ति होगी। सफलता आपके कदम चूमेगी।

मकर राशि

आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी काम से भागदौड़ थोड़ी अधिक रहेगी। आपकी परिवार के किसी सदस्य से थोड़ी अनबन हो सकती है। हालांकि इस राशि के लोगों को आज ऑफिस में अपनी कड़ी मेहनत के कारण पदोन्नत किया जा सकता है। आपको अपने जीवनसाथी के फिजूल खर्चों से बचना चाहिए। आप अपनी किसी मीठी यादों को याद करके आनन्द की अनुभूति कर सकते हैं। इस राशि के लोगों को आज व्यापार में फायदा हो सकता है। व्यापार में लाभ होगा, साथ ही रूके हुए काम भी पूरे होंगे।

कुंभ राशि

दिन आपके लिए बेहद खुशनुमा रहेगा। आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिता सकते हैं। जो चीजें आपके लिए रूकावटें बन रही हैं, उन्हें नजर अंदाज करने की कोशिश करें। इसके विपरीत कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे भी दिला सकती हैं। इस राशि के कारोबारियों को भी बड़ा फायदा होने वाला है। आप अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाने की कोशिश करेंगे, तो सब अच्छा होगा। रूके हुए सभी काम बनेंगे।

मीन राशि

आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आप जो भी चाहेंगे वो सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले अपने बड़ों की राय लेना न भूलें। इस राशि वाले लोगों को शादी का ऑफर भी आ सकता है। बच्चों के साथ पार्क में जाने का प्लान बना सकते हैं। कोई नई रचना भी कर सकते हैं। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ है। सारी दुविधा दूर होगी।

Show More

Related Articles

Close