[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
गौतमबुध नगर

कोरोना महामारी निवारण हेतु विशेष यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन 

गौतम बुद्ध नगर:- बिसरख पवित्र मास शिवरात्रि में शुभ तिथि दर्शवेला अमावश्या शुभ दिन शनिवार अंग्रेज़ी शुभ नववर्ष को श्री मोहन मंदिर एवं योग आश्रम ट्रस्ट बिसरख धाम परिसर में भगवान शिव की असीम अनुकम्पा से विशाल नर्मदेश्वर शिवलिंग स्थापना एवं महारूद्रअभिषेक व विश्व शांति महायज्ञ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।क़ोरोना महामारी से भगवान शिव हम सभी की रक्षा करे,ऐसी प्रार्थना सभी भक्तों ने हिर्दय की।इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या भक्त में बिसरख धाम पधारें।

सभी ने क़ोरोना गाइड लाइन का पालन किया व मास्क का प्रयोग किया भक्तों ने शिव बाबा का आशीर्वाद एवं प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया।रूद्रअभिषेक 7 बजे प्रात: प्रारम्भ हुआ महायज्ञ 10 बजे प्रात: भंडारा प्रसाद 11 बजे से वितरण किया गया शिव बाबा के समस्त भक्त गण एवं श्री मोहन मंदिर योग आश्रम ट्रस्ट परिवार के सभी ट्रस्टी व वरिष्ठ सदस्य गण आयोजन में उपस्थित रहे।

 

इस मौक़े पर मुख्य यजमान रामवीर शर्मा, पo अखिलेश मिश्रा पo कृष्णा भारद्वाज डॉक्टर पवन कुमार सैनी पत्रकार बंधु रोहित पिर्यदर्शन जयंत विक्रम मनोज तोमर पत्रकार एवं अरविंद भारद्वाज एलआईसी गौरव शर्मा,राजू धन्वन्तरि,गोपाल शर्मा, संदीप शर्मा, सुनिल शर्मा अरविन्द भारद्वाज विकास गोड़,दीपांशु शर्मा, तनुज शर्मा, गोविंद शर्मा,देव शर्मा लवली शर्मा शशांक शर्मा एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति व पत्रकार बंधु मौजूद रहे। सभी भक्तों ने मोहन मंदिर योग आश्रम ट्रस्ट के संस्थापक / अध्यक्ष आचार्य अशोकानन्द महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

गौतम बुद्ध नगर से मनोज तोमर

Show More

Related Articles

Close