[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
बलिया

150 जरूरतमंदों में वितरित किया गया कंबल, माक्स, सैनिटाइजर दवा चप्पल

चितबड़ागांव (बलिया) :- थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नगपुरा ब्रांच आफिस नगपुरा में सर्व समाज विकास ट्रस्ट के द्वारा दर्जनों गांव नगपुरा, टीकादेवरी, गुरवां,जगदीशपुर, नफरेपुर, नसीरपुर,कझारी, कोड़रा, खोंचा, मठिया,वक्तौरा,नफरेपुर, कलना,के मजलूम असहाय विकलांग व दिव्यांगों को सर्व समाज विकास ट्रस्ट के डायरेक्टर रंजीत सिंह के माता रेनु सिहं,द्वारा 150 जरूरतमंद गरीब असहाय मजलूम लोगों को कंबल, सेनिटाइजर, दवा कीट, माक्स, चप्पल का वितरित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेनु सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित के साथ ही माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम के आयोजक मुन्ना सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सर्व समाज विकास ट्रस्ट के तत्वाधान में हर साल गरीब असहाय विकलांग एव दिव्यांगों का मदद किया जाता है।

आयोजक श्री सिंह ने बताया कि कुल 150 जरूरतमंद ,गरीब, असहाय तथा मजलूम महिलाओं तथा पुरुषों को कंबल वितरित किया गया। श्री राम शर्मा ने कहा कि असहाय गरीब मजलूमों का मदद कर बहुत ही नेक कार्य किया गया है जिसकी जितना भी प्रशंसा की जाए कम है। तत्पश्चात कंबल वितरण के समय मंच पर मौजूद मंचासीन अतिथियों ने अपना अपना विचार रखा। मौके पर मुख्य रूप से मुन्ना सिंह, आलोक सिंह, छोटू सिंह, राजेश सिंह,रामबहादुर सिंह, मुन्नी लाल यादव मनीष,राघवन सिंह, स्वामी नाथ राजभर, विराहिम राजभर, उदय सिंह,कुवर राजभर, शिवशंकर, फूलमती, कौशिल्या, सोनिया, मुनिया ,बसमतिया ,सीमा देवी, कुंवारिया ,कमरू, हरदेव शर्मा, अवध यादव, राकेश साहनी, सुरेश शर्मा, सहित क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट- संजय राय

Show More

Related Articles

Close