[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
अपराधउत्तर प्रदेशविधानसभा चुनाव 2022

बड़ौत से भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद बवाल, भीड़ उग्र

बड़ौत से भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद बवाल और पथराव, उग्र भीड़ पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के चुनाव के लिए मतगणना जारी है। रुझानों में UP में 273 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना ली है। जबकि सपा 123 सीटों पर ही सिमटी दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1,02,399 मतों के अंतर से चुनाव जीत गए हैं। भाजपा के संगीत सोम हार गए हैं। कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य हार गए हैं। बड़ौत से भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद बवाल और पथराव हो गया है। उग्र भीड़ पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर आंसू गैस के गोले छोड़े हैं

बड़ौत सीट पर जीत को लेकर बवाल

बागपत जिले की बड़ौत सीट से भाजपा प्रत्याशी केपी मलिक की जीत का पता चलते ही मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा हो गया। कार्यकर्ताओं ने पथराव कर दिया। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। रालोद कार्य कर्ताओं ने गड़बड़ी कर भाजपा को जिताने का आरोप लगाया है। पुलिस ने लाठीचार्ज के साथ आंसू गैस के गोले चलाए हैं। बवाल में करीब 10 रालोद कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

Show More

Related Articles

Close