उत्तर प्रदेश
नवंबर में हो सकते हैं नगर निकाय चुनाव
लखनऊ:- नगर निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर विकास विभाग के स्तर पर नवगठित नगर निकायों में वार्डों के गठन, परिसीमन व सीटों के आरक्षण को लेकर मंथन चल रहा है। नगर पंचायतों में कम से कम 10 व अधिकतम 24 वार्ड करने और नगर पालिका परिषदों में कम से कम 25 और
अधिकतम 56 वार्ड निर्धारित करने समेत वार्डों के गठन में आबादी की संख्या निर्धारित करने को लेकर भी विचार चल रहा है। वहीं, नगर निगमों में न्यूनतम 60 में और अधिकतम 110 वार्ड को आधार माना जा सकता है। इस बार 17 नगर निगम, 200 पालिका परिषद और 517 नगर पंचायतों में चुनाव होना है। ब्यूरो