[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

भाकियू महाशक्ति के जिलाध्यक्ष क्या हुआ चयन

औरंगाबाद:- कस्बा निवासी सुनील लोधी को भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

रविवार को जहांगीराबाद रोड़ स्थित डायमंड वाटिका में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की महापंचायत आयोजित की गई। पंचायत में सुनील लोधी को सर्वसम्मति से संगठन का जिलाध्यक्ष चुना गया।

सुनील लोधी

महापंचायत में प्रदेश सरकार की किसानों की ट्यूवैलों पर मीटर लगाने की योजना की एक स्वर से निंदा करते हुए इस योजना को लागू नहीं होने का निर्णय लिया गया तथा मीटर लगाने का कड़ा विरोध करने का ऐलान किया गया।

महापंचायत में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना की अवधि चार साल से बढ़ा कर बारह साल किये जाने की मांग की गई।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भाकियू महाशक्ति सुनील लोधी के नेतृत्व में समूचे जिला बुलंदशहर में अपनी अलग पहचान बनायेगी।

महापंचायत की अध्यक्षता ओमी लोधी ने की तथा संचालन मंगलसेन शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु दत्त त्यागी, प्रदेश संगठन मंत्री संजय शर्मा दीपक मुक्तेश्वरा,साकिर सीटू गढ़िया,अजय रघुनाथ पुर फुरकान अली जितेन्द्र भाटी सुधीर चौधरी आशुतोष शर्मा जयप्रकाश शर्मा,साहे आलम,रवि सोलंकी विनोद गूर्जर बिजेंद्र लोधी नगर अध्यक्ष, अजय शर्मा, सुरेंद्र प्रधान जनौरा, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

औरंगाबाद से राजेन्द्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close