[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

उदिता त्यागी ने किया भाजपा महिला मोर्चा मंडल कार्यकारिणी के साथ प्रवास

महिला सशक्तिकरण, तिरंगा अभियान और महिला सुरक्षा पर हुई चर्चा

औरंगाबाद (बुलंदशहर ) भाजपा महिला मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री उदिता त्यागी ने गुरुवार को कसबे में पहुंच कर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सर्वेश वर्मा के आवास पर मोर्चा कार्यकारिणी सदस्याओं के साथ प्रवास किया। त्यागी के साथ जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी कल्पना चौधरी, कार्यालय प्रभारी नीरज भाटी, सोशल मीडिया प्रभारी कल्पना वर्मा , तथा विधानसभा प्रभारी एवं जिला मंत्री अनिता पायल ने भी प्रवास किया।

भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सर्वेश वर्मा ने अपनी कार्यकारिणी के साथ अतिथियों का बुके भेंट कर स्वागत किया। अतिथियों ने पं दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में बतौर मुख्य अतिथि उदिता त्यागी ने कहा कि भाजपा के राज में महिला सशक्तिकरण और महिला उत्थान के लिए तमाम कारगर उपाय किए गए हैं। महिला सुरक्षा हेतु व्यापक कदम उठाए गए हैं महिलाओं को आपात स्थिति से निपटने के लिए अनेक हैल्पलाइन जारी किये गये हैं। जरुरत इन तमाम योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचाये जाने की है। महिला मोर्चा को आगे आकर इस दिशा में प्रयास करना चाहिए।

आजादी की 75वीं वर्ष गांठ पर अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया है। इसका उद्देश्य आम जनमानस को आजादी का और देश प्रेम का अहसास कराना है। सभी इसमें सहभागिता सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर तिरंगा यात्रा का भी शुभारंभ किया गया और आगे भी जारी रखने का आवाहन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मेधा सिंह ने किया।

महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सर्वेश वर्मा ने सभी अपेक्षित लक्ष्य हासिल करने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर रीना देवी रीना रानी मेघा काजल भारती मीनू ललिता वर्मा किरन देवी सुनीता देवी खुश्बू राजपूत आदि समस्त कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहीं।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close