[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
गौतमबुध नगर

इस्कॉन नोएडा में भगवान बलराम का जन्मोत्सव, बलराम पूर्णिमा बड़े धूमधाम से मनाया गया 

गौतम बुद्ध नगर: नोएडा इस्कॉन नोएडा में भगवान बलराम का जन्मोत्सव, बलराम पूर्णिमा बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में मन्दिर को सुन्दर फूलों से सजाया गया था। प्रात: 4:30 बजे भगवान के मंगल आरती दर्शन के साथ उत्सव का प्रारम्भ हुआ। प्रात: काल 10 बजे इस्कॉन के प्रसिद्ध भजन गायकों ने हरे कृष्ण महामंत्र का अत्यन्त सुन्दर कीर्तन किया तथा भजन गाए। भगवान कृष्ण बलराम का पञ्च गव्य (दूध, दही, शहद, ताजे फलों के रस एवं पुष्प) से सुन्दर अभिषेक किया गया। अपने प्रवचन में श्रीमान वेदान्त चैतन्य प्रभुजी ने भगवान बलराम की लीलाओं का वर्णन किया तथा सभी को बताया कि भगवान कृष्ण की भक्ति प्राप्त करने के लिए भगवान बलराम का आशीर्वाद प्राप्त करने का क्या महत्व है। इस शुभ अवसर पर भगवान बलराम को अत्यन्त प्रिय “वारुणि” (दूध, दही एवं शहद से बनाया जाने वाला पेय) का भोग लगाया गया। साथ ही विभिन्न व्यंजनों से युक्त 56 भोग भगवान बलराम को अर्पित किए गए तथा तत्पश्चात भगवान की आरती उतारी गई। भक्तों ने कीर्तन में जमकर नृत्य किया तथा उत्सव का आनन्द उठाया। समारोह के अन्त में दोपहर 2 बजे सभी को पूरी, सब्जी, दाल, चावल, पञ्चामृत, गुलाब जामुन इत्यादि का भरपेट स्वादिष्ट प्रसादम दिया गया जिसे भक्तों ने आदरपूर्वक ग्रहण किया। कुल मिलाकर उत्सव अत्यन्त उत्साहपूर्ण रहा। उत्सव में लगभग 1000 लोगों ने भाग लिया।

रिपोर्टर मनोज तोमर

Show More

Related Articles

Close