[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
धर्म

भगवान श्री कृष्ण की छठी में पक्का घाट मंदिर बागपत में उमड़ा जन सैलाब

- बागपत के ऐतिहासिक श्रीकृष्ण बोध आश्रम पक्का घाट मंदिर में हजारों लोगों ने की श्री कृष्ण भगवान के छठी महोत्सव में शिरकत 

– श्री कृष्ण बोध आश्रम के प्रभारी संत श्री उद्धव स्वरूप ब्रहमचारी व पुजारी हीरालाल जी ने विधि-विधान के साथ सम्पन्न करायी श्री कृष्ण की छठी की पूजा

बागपत, (उत्तर प्रदेश) जनपद बागपत के प्राचीनतम और ऐतिहासिक मंदिरों में शुमार बागपत के श्रीकृष्ण बोध आश्रम पक्का घाट मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की छठी का महोत्सव बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भगवान श्री कृष्ण के छठी महोत्सव में दूर-दराज स्थानों से आये हजारों लोगों ने शिरकत की और भगवान की पूजा-अर्चना की। महिलाओं और पुरूषों ने कीर्तन के साथ-साथ भगवान के एक से बढ़कर एक भजन सुनाकर समस्त वातावरण भक्तिमय बना दिया। छठी की मुख्य पूजा श्री कृष्ण बोध आश्रम के प्रभारी संत श्री उद्धव स्वरूप ब्रहमचारी व पुजारी हीरालाल जी द्वारा सम्पन्न करायी गयी। भगवान को 56 भोग का प्रसाद लगाया गया। छठी महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं को आयोजनकर्ताओं द्वारा 56 भोग, कढ़ी-चावल, लड्डू, टॉफी, बिस्कुट आदि का प्रसाद वितरित किया गया। आने वाले श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्होंने बागपत में पहली बार भगवान की छठी का इतना भव्य कार्यक्रम देखा है। उन्होंने छठी महोत्सव आयोजनकर्त्ताओं की जमकर प्रशंसा की। छठी महोत्सव को सफल बनाने में ललित माधव दास गोपाल, प्रकाश चौधरी, अमित चंदोरिया की टीम के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इस अवसर पर रोहित गुप्ता, गगन गोड एडवोकेट, रवि दत्त शर्मा, प्रमोद त्यागी, ललित शर्मा, रमेश वर्मा, गौरव छोटू, मन्नू शर्मा, गोपाल वर्मा सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे,

रिपोर्ट विवेक जैन

Show More

Related Articles

Close