[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
धर्म

दीपावली पर लक्ष्मीपूजन का शुभ मुहूर्त्त- जानते है वास्तु शास्त्री डॉ सुमित्रा अग्रवाल जी से 

दीपावली पर लक्ष्मीपूजन का शुभ मुहूर्त्त :-

इस वर्ष कार्तिक कृष्ण प्रदोष व्यापिनी अमावस्या, दिनांक २४ अक्टूबर २०२२ को प्रदोषकाल में अमावस्या होने पर इसी दिन दीपावली का पर्व मनाया जायेगा। लक्ष्मीपूजन प्रदोषयुक्त अमावस्या को स्थिरलग्न व स्थिरनवमांश में किया जाना शास्त्रोक्त है। इस वर्ष अमावस्या २४ अक्टूबर को सायं ०५ :२७ से प्रारम्भ होकर २५ अक्टूबर को सायं ०४ :१८ तक रहेगी।

दिवाकाल का श्रेष्ठ समय:- अमृत का चौघड़िया:- प्रातः ०६ :३५ से प्रातः ०७ :५९ , शुभ का चौघड़िया प्रातः ०९ :२३ से प्रातः १०:४७ , चर-लाभ-अमृत का चौघड़िया दोपहर ०१ :३५ से सायं ०५ :४७ तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त्त प्रातः ११ :४८ से दोपहर १२ :३३ तक रहेगा।

प्रदोष लग्न:- सायं ०५ :४८ से रात्रि ०८ :२२ तक रहेगा।

रात्रि का श्रेष्ठ समय:- चर का चौघड़िया :- सायं ०५: ४७ से सायं ०७:२३ लाभ का चौघड़िया रात्रि १०:३५ से मध्यरात्रि १२:११ तक, शुभ-अमृत-चर का चौघड़िया मध्यरात्रि ०१ :४७ से अंतरात्रि ०४ :१४ तक।

वृषलग्न :- सायं ०७ :०२ से रात्रि ०८ :५९ तक, सिंहलग्न :- मध्यरात्रि ०१:32 से अंतरात्रि ०३:४८ तक है।

सूर्य ग्रहण और सूतक

दिनांक २५ अक्टूबर को प्रातः ०४ :१५ से खण्डग्रास सूर्यग्रहण का सूतक प्रारम्भ हो जायेगा, अतः दीपावली पूजन के पश्चात् सामग्री का विसर्जन प्रातः ०४ :१५ के पूर्व ही कर देना चाहिए क्योंकि सूतक काल की सामग्री दान/प्रसाद के योग्य नहीं बचेगी।

Show More

Related Articles

Close