[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
उत्तर प्रदेश

गुरु मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव 19 नवम्बर से बड़ा गांव में

बागपत,( उत्तर प्रदेश) अतिशय क्षेत्र त्रिलोक तीर्थ धाम बड़ागांव में आगामी 19 नवंबर से 20 नवंबर तक दो दिवसीय गुरु मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

त्रिलोक तीर्थ धाम बड़ागांव के मैनेजर त्रिलोक चंद जैन ने बताया कि इस मौके पर बागपत के भाजपा सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे, जबकि जिलाधिकारी बागपत डॉक्टर राजकमल यादव, पुलिस अधीक्षक बागपत नीरज कुमार जादोन, उप जिलाधिकारी खेकड़ा अपूर्वा यादव व डीएसपी खेकड़ा विजय चौधरी विशिष्ट अतिथि के रुप में शिरकत करेंगे।

बताया कि 19 नवंबर को सुबह 7 बजे देव आज्ञा, गुरु आज्ञा, सुबह 8 बजे तीर्थ मंडल पूजन, घट यात्रा, ध्वजारोहण, सुबह 9 बजे मंदिर शुद्धि, मंडल शुद्धि, दोपहर 1 बजे याग मंडल विधान तथा शाम को साढ़े सात बजे आरती, शास्त्र सभा व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। उसके बाद 20 नवंबर को सुबह 8 बजे आचार्य संस्कार, सुबह साढ़े नो बजे कलशारोहण व मंदिर उद्घाटन, सुबह 10 बजे अचार्य श्री पूजन व आरती तथा दोपहर 12 बजे आचार्य श्री जन्म जयंती एवं स्वागत समारोह व साधु संतों के प्रवचन होंगे। उन्होंने इस मौके पर अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने का आह्वान किया।

रिपोर्टर विवेक जैन

Show More

Related Articles

Close