[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में नेहरू सदन ने बाजी मारी

एन पी एस पब्लिक स्कूल में हुआ आयोजन

औरंगाबाद (बुलंदशहर ) नेशन पब्लिक स्कूल में मंगलवार को गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य एस के सिंह और उप प्रधानाचार्य अमित शर्मा ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया।

प्रधानाचार्य शरद कुमार सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करना है जिससे आगे चलकर वे प्रतियोगी परीक्षा में मनचाही सफलता प्राप्त कर सकें। उन्होंने जीरो को गणित का अद्भुत अंक करार देते हुए बताया कि इसका आविष्कार महान गणितज्ञ आर्य भट्ट ने किया था। किसी अंक के आगे जीरो लगा दें तो अंक का मूल्य बढ़ जाता है और यदि किसी को जीरो से गुणा कर दिया जाता है तो उस अंक का महत्व ही समाप्त हो जाता है।

प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों अशोका गांधी नेहरू एवं टैगोर सदन ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और प्रतिभा प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने अंकों के आधार पर नेहरू सदन को विजयी घोषित किया।

मंच संचालन करिश्मा गौड़ व मोनिका अरोरा ने किया।माधव सिंघल शिल्पी गोयल मोहित कुमार दिलशाद बुशरा सलीम अरुण कंसल आकाश भटनागर मुजाहिद आदि मौजूद रहे। उप प्रधानाचार्य अमित शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close