[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

इंटर स्कूल खो खो प्रतियोगिता में जेपी विद्मा मंदिर चांदपुर ने बाजी मारी जबकि जे पी तौमडी रनर रहा

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) जे पी विद्या मंदिर तौमडी़ में मंगलवार को अंतर जे पी स्कूल खो खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि रालोद नेता एवं अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में खेल प्रोफेसर डॉ भीष्म सिंह ने फीता काट कर किया। अपने संबोधन में डा भीष्म सिंह ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्व पूर्ण अंग है। खेलों से मनुष्य स्वस्थ रहता है मानसिक और शारीरिक विकास के लिए खेलों का महत्व सर्वाधिक है। डा सिंह ने अपने खेल जीवन के संस्मरण भी बच्चों में साझा किए और खेल को खेल भावना से ही खेलने का आग्रह किया।

प्रतियोगिता बालक बालिका दोनों ही वर्गों में हुई। इनमें चार विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया ।

परिणाम इस प्रकार रहे।

बालक वर्ग में जे पी विद्या मंदिर चांदपुर प्रथम,जे पी विद्या मंदिर तौमडी़ द्वितीय तथा जे पी विद्या मंदिर चिट्ठा मुकीमपुर तृतीय स्थान पर रहे

बालिका वर्ग में जेपी विद्मा मंदिर चांदपुर प्रथम,जे पी विद्या मंदिर तौमडी़ द्वितीय तथा एस एस एच वी चिट्टा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चांद पुर प्रधानाचार्य राजीव शर्मा,चिट्टा के ओमप्रकाश शर्मा प्रधानाचार्य एस एस एच वी की प्रधानाचार्या विनीता शर्मा एवं जे पी विद्या मंदिर तौमडी़ की प्रधानाचार्या सुनीता सिंह ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया।

प्रतियोगिता समापन पर मुख्य अतिथि डॉ भीष्म सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को टृाफी, स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया प्रबंधक टी डी गुप्ता, गिरीश कुमार,अजय सिंह खेल प्रशिक्षक गौरव गोयल नरेंद्र सिंह पिपाला भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close