[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
उत्तर प्रदेश

अहिंसा और सामाजिक एकता में विश्वास करते थे महात्मा गांधी : अजय तोमर

-पुण्य तिथि पर महात्मा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि 

बागपत:, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। जनपद भर में राष्ट्रपिता स्व महात्मा गांधी की पुण्य तिथि मनाई। सभी ने उनकी प्रतिमा पर फूल-माला पहनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर छपरौली के पूर्व विधायक एवं रालोद वरिष्ठ नेता डॉ अजय तोमर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके कार्य व उपलब्धियां गिनाई। कहा कि महात्मा गांधी ऐसे महापुरूष थे, जो अहिंसा और सामाजिक एकता में विश्वास करते थे। उन्होंने भारत में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने तथा सामाजिक विकास के लिए हमेशा संघर्ष किया। उन्होंने भारतीयों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए भी प्रेरित किया। वह भारतीय संस्कृति से अछूत और भेदभाव की परम्परा को नष्ट करने के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। हमारी सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी की हम उनके बताये रास्ते का अनुसरण करें। उन्होंने सभी को गांधी जी के सत्य व अहिंसा के रास्ते पर चलने की शपथ दिलाई।

रिपोर्टर विवेक जैन

Show More

Related Articles

Close