Bulandshahr
सहकारी संघ जाडौल के निर्विरोध चुने गए सभापति सत्यपाल सिंह
विपक्षी आनंद कुमार शर्मा ने लगाया चुनाव अधिकारी पर धांधली का आरोप

औरंगाबाद (बुलंदशहर ) सहकारी संघ जाडौल के सभापति पद पर माधोगढ़ निवासी सत्यपाल सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। दूसरी ओर उनके विपक्ष में पर्चा दाखिल करने वाले जाडौल निवासी आनंद कुमार शर्मा ने अपना पर्चा गलत तरीके से खारिज कर देने का आरोप लगाया है।
शुक्रवार को निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार शर्मा जे ई सिंचाई विभाग ने सभापति पद के लिए परचे जमा करने का काम शुरू किया। माधोगढ़ निवासी सत्यपाल सिंह और जाडौल निवासी आनंद कुमार शर्मा ने अपने अपने परचे जमा किए। जांच पड़ताल के उपरांत निर्वाचन अधिकारी ने आनंद कुमार शर्मा का परचा खारिज कर दिया। निर्धारित समयावधि व्यतीत हो जाने के पश्चात सत्यपाल सिंह को एकल उम्मीद वार होने के चलते निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
आनंद कुमार शर्मा ने अपना पर्चा गलत तरीके से खारिजकर देने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से जांच पड़ताल करके न्याय दिलाने की मांग की है।
निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार शर्मा ने बताया कि अनेक खामियां पाये जाने पर नियमानुसार परचा खारिज किया गया है।
उपसभापति पद पर मुरादगढी निवासी किशन पाल सिंह ने एक मात्र पर्चा दाखिल किया था अतः उनको भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल