[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
राशिफल

राशिफल 14 अगस्त : जानिए अपना राशिफल

भाद्रपद कृष्ण पक्ष की उदया दशमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। दशमी तिथि दोपहर 2 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। साथ ही पूरा दिन पूरी रात पार कर शनिवार सुबह 9 बजकर 8 मिनट तक हर्षण योग रहेग। इसके अलावा पूरा दिन पूरी रात पार कर शनिवार सुबह 6 बजकर 36 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र भी रहेगा। मृगशिरा नक्षत्र के स्वामी मंगल है। साथ ही मृगशिरा नक्षत्र का संबंध खैर के पेड़ से बताया गया है। शुक्रवार दोपहर 2 बजकर 2 मिनट तक भद्रा रहेगी। शुक्रवार शाम 7 बजकर 56 मिनट पर हर्शल मेष राशि में वक्री होंगे।हर्शल हमारे सौरमंडल के सातवें वृत्त में रहता है और लगभग 84 वर्षों में सूर्य का एक चक्कर लगाता है, यानि कि यह एक राशि में सात वर्षों तक रहता है।

मेष राशि

आज शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिलेगी। किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित होंगे।इस राशि के स्टूडेंट्स अगर किसी नये कोर्स में एडमिशन लेना चाह रहे हैं, तो आज का दिन शुभ है। आपको सफलता मिलेगी।साहित्य से जुड़े लोगों को उनकी काबिलियत के लिए सम्मानित किया जायेगा। दूसरों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। बॉस आपकी परफॉरमेंस से खुश होकर आपको कोई अच्छा-सा गिफ्ट देंगे। आपका दिन बेहतर रहेगा।

वृष राशि 
आज आपको अचानक धन लाभ होगा। आज आप किसी नए काम की शुरूआत करने के बारे में विचार करेंगे। जीवनसाथी आपके विचारों से सहमत होंगे। आपका रिश्ता मजबूत होगा। अपनी डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। किसी पुराने कामकाज से आपको लाभ हो सकता है। कई योजनाएं आज समय से पहले पूरी हो जायेंगी। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे।

मिथुन राशि
आज आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। माता-पिता अपने बच्चों को खूब सारा प्यार देंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। आपको अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के कई नये रास्ते नजर आयेंगे। आज दोस्तों के साथ मिलकर पार्टी करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। आज आप कोई नॉबल पढ़ सकते हैं। आपको अच्छा लगेगा। कुल मिलाकर आपका दिन बढ़िया रहने वाला है।

कर्क राशि
आज शाम को आप घर पर पार्टी का प्लान बनायेंगे। आज किसी बात को लेकर आप गलतफहमी में पड़ सकते हैं| घर के किसी मसले में राय देने से पहले आप कई बार विचार कर सकते हैं। किसी काम में भागदौड़ के चलते आपको थोड़ी थकान महसूस होगी। आपको आराम करने की जरूरत है। संतान के साथ विवाद होने की संभावना भी बन रही है, लेकिन जीवनसाथी के साथ आपके संबंध ठीक रहेंगे। ऑफिस का माहौल भी अच्छा बना रहेगा। आपकी सभी परेशानियों का निवारण होगा।

सिंह राशि
आज स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है। ऑफिस में अपने काम की प्रशंसा के लिये आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिलेंगे। शाम को दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। संतान की तरक्की से आप खुश होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आप अपने काम की नये सिरे से शुरुआत कर सकते हैं। आपके साथ सब अच्छा होगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। कोई रिश्तेदार आपसे मद्द के लिए कहेगा।

कन्या राशि
आज किसी मित्र की मदद से आपके काम बनेंगे। अपने कॉन्फिडेंस के दम पर आप हर काम में सफल होंगे। कला या किसी रचनात्मक काम में आपका रूझान बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बरकरार रहेगी। कुछ नए दोस्त बनने की संभावना है। आज भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। आपको उनका पूरा-पूरा फायदा उठाना चाहिए। हेल्थ के मामले में आप फिट रहेंगे। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। सीनियर  आपकी योजना से काफी प्रभावित होंगे। आपको बिजनेस में मुनाफा होगा।

तुला राशि
आज कामकाज को जल्दी निपटाने के लिए कोई नया तरीका मिलेगा।दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आयेगा। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।आज सेहत के प्रति आपको सावधान रहने की जरूरत है। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। भविष्य को बेहतर बनाने की कोशिशें सफल हो सकती हैं। व्यापार में वृद्धि होगी। छोटे बच्चे माता-पिता के साथ पार्क में टहलने जायेंगे। बाहर के किसी व्यक्ति को आपकी बात बुरी लग सकती है। अनजान व्यक्ति से बेवजह बोलने से आपको बचना चाहिए। आपके साथ सब अच्छा होगा|

वृश्चिक राशि
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। भाई-बहन आपके काम में सपोर्ट करेंगे, जिससे आपका काम समय रहते पूरा होगा। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आप आज मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। कुछ लोग आपके लिए खास साबित होंगे।उनके प्रति आपका विश्वास मजबूत होगा। किसी के सामने खुद को सही साबित करने के लिये आज का दिन अच्छा है। बिजनेस में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। इससे आपको फायदा मिलेगा। आपको लाभ ही लाभ होगा।

धनु राशि
आज आय के नए स्रोत सामने आयेंगे।ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से पूरा होगा। जीवनसाथी आज आपकी बहुत तारीफ करेंगे। आज कई योजनाएँ समय से पूरी होंगी। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। आज आपको माता-पिता का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। आपकी सकारात्मक सोच आपके भविष्य को संवारने में मदद करेगी। सेहत के मामले में सब कुछ बेहतर रहेगा। आज आप सेहत के मामले में अच्छा फील करेंगे।

मकर राशि
आज आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती है। काम ज्यादा और लाभ कम, इस तरह की समस्या भी उत्पन्न होने की संभावना है। आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखने की जरूरत है। कारोबारी किसी साझेदारी के मसले में अपनों से सलाह लेकर काम करेंगे, तो ही फायदा होगा। आज पिता के सेहत में सुधार होगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा।

कुंभ राशि
आज कारोबार में लाभ के मौके मिलेंगे।शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को फीट महसूस करेंगे। आपका कोई जरूरी काम आज पूरा हो जायेगा। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। शाम को भगवान के दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे। आपका दिन ख़ुशी भरा बीतेगा|

मीन राशि 
आज का दिन किसी महत्वपूर्ण काम के लिए शुभ है। आप अपने आसपास के लोगों के साथ उदार रहेंगे। आपके साथ अच्छे अनुभव के कारण आपके साथी आपसे कुछ सलाह लेंगे। इससे आपको ख़ुशी महसूस होगी। आज घर पर मेहमानों का आगमन होगा। सबके साथ बातचीत में ज्यादातर समय यूं ही बीत जायेगा। बच्चे अपने दोस्तों के साथ किसी पार्क में खेलने जायेंगे। व्यापार के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा मंगलमय रहेगी। सबके साथ संबंध बेहतर होंगे।

 

Show More

Related Articles

Close