[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
राशिफल

राशिफल 23 दिसंबर: जानिए अपना आज का राशिफल

राशिफल 23 दिसंबर: जानिए अपना आज का राशिफल

मेष राशिफल/Aries Horoscope Today – आज का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे।किसी पुराने मित्र के आगमन से खुश रहेंगे। धन के व्यय की संभावना रहेगी। आई टी और बैंकिंग में जॉब करने वालों को आज संघर्ष करना होगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। लव लाइफ में किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। पीला रंग शुभ है।स्वास्थ्य से सुख संभव है।

वृष राश‍िफल/Tauras Horoscope Today : व्यवसाय में  धन के आगमन की व्यवस्था बनेगी।मीडिया तथा आईटी की सर्विस करने वाले जातक सफल रहेंगे। स्टूडेंट्स अपने करियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा। हेल्थ से कष्ट संभव रहेगा। लाल रंग शुभ है।

मिथुन राश‍िफल / Gemini Horoscope Today : व्यवसाय में सफल रहेंगे। आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि और आध्यात्मिक उत्कर्ष की प्राप्ति होगी।आई टी और मार्केटिंग के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी।  वैवाहिक जीवन में प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य से सुख मिलेगा। पीला रंग शुभ है।         

कर्क राश‍िफल / Cancer Horoscope Today : मीडिया और बैंकिंग फील्ड में आपके कार्यों से आपके अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।किसी पुराने मित्र के आगमन से खुश रहेंगे।लव लाइफ अच्छी रहेगी। भगवान शिव के मंदिर जाकर दर्शन करें।बहते जल में धनिया प्रवाहित करें।आज का शुभ रंग है लाल। 

सिंह राश‍िफल / Leo Horoscope Today : मार्केटिंग मैनजमेंट, आई टी तथा मीडिया फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन की प्राप्ति हो सकती है। राजनीति में किसी उच्च नेता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।दाम्पत्य जीवन खुशहाली से परिपूर्ण रहेगा। सफेद रंग शुभ है। श्वांस के रोगी सावधानी बरतें। गायत्री मंत्र पढ़ें।

कन्या राश‍िफल / Virgo Horoscope Today : धन का आगमन हो सकता है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। बैंकिंग तथा मीडिया फील्ड  के जातक अपने काम  में उन्नति करेंगे। व्यवसाय में धन प्राप्ति  के नए स्रोत  के रास्ते बनेंगे। हेल्थ से परेशानी हो सकती है।हरा रंग शुभ है। कम्बल का दान करें।

तुला राश‍िफल /  Libra Horoscope Today : जॉब परिवर्तन की तरफ बढ़ सकते हैं। कई दिनों से रुका कार्य पूर्णता की तरफ अग्रसर हो सकता है । आई टी और मीडिया में कार्य करने वाले जातकों को सफलता मिलेगी। धन का आगमन होगा। छात्र अपनी प्रगति से खुश रहेंगे। सुखद यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य सुख में परेशानी हो सकती है। नीला रंग शुभ है। श्री गणेश जी का ध्यान करते रहें। बहते जल में तांबा प्रवाहित करें।

वृश्चिक राश‍िफल / Scorpio Horoscope Today : आज धन का आगमन हो सकता है।लव लाइफ अच्छी रहेगी । हनुमान जी की उपासना करें।दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी को महत्व और समय  दें।  संतान की सफलता से प्रसन्न रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी। पीला रंग शुभ है। गेहूं का दान करें। श्री हनुमानचालीसा का पाठ करें। 

धनु राश‍िफल / Sagittarius Horoscope Today : आज किसी विशेष कार्य की पूर्ति हेतु  संघर्ष करना होगा। विवादों से बचने का प्रयास करें। स्टूडेंट्स अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। आईटी और मीडिया फील्ड के जातकों के लिए कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे जिसका उनको लाभ लेना चाहिए। पीला रंग शुभ है। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। गरीबों में कम्बल का दान करें। 

मकर राश‍िफल / Capricorn Horoscope Today : आज  असमंजस की स्थिति रहेगी। मेहनत और लगन छात्रों को  सफलता दिलाएगी। व्यवसाय में आज का दिन सफलता का है। मीडिया और आईटी फील्ड के जातक अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे ।नीला रंग शुभ है। हेल्थ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। उदर विकार से कष्ट रह सकता है।

 कुंभ राश‍िफल / Aquarius Horoscope Today : धन का व्यय रियल स्टेट में  हो सकता है। जॉब चेंज के अवसर बन सकते हैं।प्रशासनिक तथा वित्तीय सेवा  से सम्बद्ध अधिकारी सफल रहेंगे।दाम्पत्य जीवन में  किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।श्री विष्णु मंदिर में पीत वस्त्र का दान करें। नीला शुभ रंग है ।स्वास्थ्य सुख अच्छा रहना चाहिए।

मीन राश‍िफल / Pisces Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आई टी,मीडिया और बैंकिंग से सम्बद्ध जातक सफल रहेंगे। लव लाइफ में विवाह की बात रखने का शानदार समय है। किसी व्यक्ति विशेष के व्यवहार से परेशानी हो सकती है। पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। गरीबों में कम्बल का दान करें
Show More

Related Articles

Close