[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
राशिफल

राशिफल 12 फरवरी: जानिए अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल- इस राशि के जातक जो व्यवसाय में हैं वो नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। फिल्म व मीडिया सेक्टर के लोग सफल रहेंगे। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल रंग शुभ है। सिंह व मीन राशि के जातकों से लाभ होगा।

2. वृष राशिफल- आज का दिन संघर्ष का है। धन का व्यय हो सकता है। जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। मिथुन व तुला मित्र राशियां हैं जो आज लाभ प्रदान करेंगी। नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल- बुध व चन्द्र गोचर शुभ है। आज व्यवसाय संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। धन लाभ कर सकते हैं। नीला रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। तुला व मकर राशि लाभप्रद है।

4. कर्क राशिफल- चन्द्र गोचर धर्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। इस राशि के लोग बहुत ही धार्मिक होते हैं। स्वामी चन्द्रमा आज आध्यात्म में उत्कर्ष देगा। स्वास्थ्य सुख से लाभान्वित होंगे। हरा रंग शुभ है। धन का निवेश रियल स्टेट में होगा।

5. सिंह राशिफल- राजनीति में सफलता मिलेगी। आय प्राप्ति में वृद्धि होगी। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल रंग शुभ है। किसी कर्क व धनु राशि के व्यक्ति से लाभ होगा। यात्रा में सावधानी बरतें। जॉब में सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल- बुध व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति कराएगा। पिता का आशीर्वाद लें। हरा रंग शुभ है। तुला व कुम्भ राशि से लाभ सम्भव है। किसी विवाद की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें।

7. तुला राशिफल- आप ने अभी जो जॉब में परिवर्तन किया है उससे नुकसान संभव है। धार्मिक यात्रा हो सकती है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हरा रंग शुभ है। कुम्भ व मिथुन आपकी मित्र राशि है, इन राशियों का सहयोग लें। 

8. वृश्चिक राशिफल- व्यवसाय में उन्नति पथ पर अग्रसर रहेंगे। आज जॉब  में संघर्ष है। आज आप हनुमान जी के मंदिर अवश्य जाएं। मेष व धनु राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल- जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। धन के आगमन के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। मीन व कर्क राशि से लाभ होगा। आज किसी से विवाद हो सकता है। सिंह व मेष राशि का सहयोग लें।

10. मकर राशिफल- मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा जिससे कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। कुम्भ एवं वृष राशि के जातक से लाभ मिलेगा। सफेद व नीला रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। पॉलिटिक्स में शनि लाभ देंगे।

11. कुंभ राशिफल- आज छात्र सफल रहेंगे। कोई नया बिजनेस संबंधी कार्य प्रारंभ करेंगे। पिता का आशीर्वाद लें। माता दुर्गा जी की एक परिक्रमा करें। हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

12. मीन राशिफल- गुरु का गोचर शिक्षा में  सफलता दिलवाएगा। आज जॉब में लापरवाही ना करें। पीला रंग शुभ है। कर्क व सिंह राशि के लोगों से लाभ मिलेगा। गेहूं का दान करें। धन की प्राप्ति करेंगे।

Show More

Related Articles

Close