[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
राशिफल

राशिफल 18 फरवरी: जाने अपना आज का राशिफल

1.मेष राशिफल- आज का दिन आफिस के कार्यों में व्यस्तता का है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य से प्रसन्न रहेंगे। वाद विवाद की स्थिति आ सकती है। पीला रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

2.वृष राशिफल-  अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। नया मकान खरीदने का मन बनेगा। हरा रंग शुभ है।किसी गरीब व्यक्ति को सफेद वस्त्र दान करें। शनि प्रधान मकर व कुंभ राशि का सहयोग लें।

3.मिथुन राशिफल- आज जॉब को नई दिशा देंगे। विदेश जाने की योजना बनाएंगे। आपका मन धार्मिक रहेगा। माता दुर्गा जी का दर्शन करें व उनकी एक परिक्रमा करें। हरा रंग शुभ है। कन्या राशि का सहयोग लें।

4.कर्क राशिफल- आज जॉब में संघर्ष है। तनाव का सामना करना पड़ सकता है। नए बिजनेस के नए कॉन्ट्रैक्ट से सफलता की प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्रा आरंभ कर सकते हैं। पीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख से प्रसन्न रहेंगे। संतान को सफलता मिलेगी।

5.सिंह राशिफल- सूर्य का मकर में गोचर व आज के चंद्र गोचर के कारण जॉब के प्रोन्नति में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज का दिन धार्मिक कार्यों में संलग्नता का है। भगवान सूर्य का आशीर्वाद लें। लाल रंग शुभ है।

6.कन्या राशिफल- व्यवसाय में किसी नए निर्णय के प्रति सचेत रहें। जॉब में संघर्ष है। राजनीतिज्ञ सफलता से खुश रहेंगे। कुम्भ व तुला राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा। हनुमान जी के मंदिर जाकर उनका दर्शन करें। हरा रंग शुभ है।

7.तुला राशिफल- जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। परिवार में विवाद की स्थिति आ सकती है। हनुमान जी के मंदिर जाएं। गुड़ का दान करें। हरा रंग शुभ है। कन्या व मिथुन राशि के मित्रों का सहयोग लें।

8.वृश्चिक राशिफल- मंगल व चंद्र गोचर के कारण अपने व्यावसायिक कार्य को विस्तार देंगे। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें। वाहन खरीदने का सन्योग बन सकता है।

9.धनु राशिफल-  गुरु व चंद्र गोचर आज छात्रों को सफलता देगा। व्यवसाय में  संघर्ष करना होगा। राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। व्यवसाय में परिवर्तन की दिशा में सफलता मिलेगी। सफेद रंग शुभ है। सिंह व कर्क राशि के जातक सहयोग करेंगे।

10.मकर राशिफल- शनि व चंद्र गोचर के प्रभाव के कारण व्यवसाय में सफल रहेंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। छात्र अध्ययन को नई  दिशा देंगे। हनुमान जी के मंदिर जाएं। नीला रंग शुभ है। बहते जल में कोयला प्रवाहित करें।

11.कुम्भ राशिफल- आज शनि व चंद्र गोचर के कारण जॉब पर ध्यान दें। थोड़ी सी भी लापरवाही समस्या ला सकती है। कन्या व तुला राशि के जातक लाभ प्रदान कर सकते हैं। किसी नए जॉब की प्लानिंग सफल रहेगी। नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें। हनुमान जी का आशीर्वाद लें।

12.मीन राशिफल- गुरु व चंद्र के गोचर के कारण व्यवसाय में उन्नति है। शिक्षा में संघर्ष रहेगा। धन का व्यय होगा। छात्र सफल रहेंगे। कर्क व सिंह राशि के जातक आपका साथ देंगे। पीला रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

Show More

Related Articles

Close