[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
राशिफल

राशिफल 31 मार्च: जानिए अपना आज का राशिफल

राशिफल 31 मार्च: जानिए अपना आज का राशिफल

1.मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज का दिन घर पर ही आफिस के कार्यों को निपटाने में व्यस्तता का है। छात्रों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य से प्रसन्न रहेंगे। वाद विवाद की स्थिति आ सकती है। लाल रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras HoroscopeToday:आज व्यवसाय में संघर्ष है लेकिन अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे।  किसी बड़े कार्य का विचार बनाएंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। किसी गरीब व्यक्ति को चावल दान करें। तुला व कन्या राशि का सहयोग लें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज छात्र अध्ययन को नई दिशा देंगे। नए व्यवसाय की योजना बनाएंगे। आपका मन धार्मिक रहेगा। घर पर ही माता दुर्गा जी का दर्शन करें व उनकी एक परिक्रमा करें। हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आज व्यवसाय में संघर्ष है। नए बिजनेस के नए कॉन्ट्रैक्ट से अभी दूरी बनाएं। हेल्थ में संघर्ष है। घर में रहें। पीला व सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख से प्रसन्न रहेंगे। संतान को सफलता मिलेगी।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: आज के चंद्र गोचर के कारण स्वास्थ्य में संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी व मीडिया से सम्बद्ध लोग भी परेशान रहेंगे। आज का दिन धार्मिक कार्यों में संलग्नता का है। माता का आशीर्वाद लें। नारंगी रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: चन्द्र व बुध के गोचर के कारण व्यवसाय के प्रति सचेत रहें। जॉब में उन्नति है। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। कुम्भ व कर्क राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा। गणेश जी को घर पर ही दूर्वा अर्पित करें। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में विवाद की स्थिति आ सकती है। घर पर ही हनुमान जी की तीन परिक्रमा करें। हरा रंग शुभ है। कन्या व तुला राशि के मित्रों का सहयोग लें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: मंगल भी मकर में है। मंगल व चंद्र गोचर के कारण व्यवसाय में अपने कार्य को विस्तार देने की सोचेंगे। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी रंग शुभ है। चावल  का दान करें। 

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: गुरु व चंद्र गोचर व्यवसाय में सफलता देगा। छात्रों को थोड़ा संघर्ष करना होगा। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। व्यवसाय में परिवर्तन की दिशा में सफलता मिलेगी। सफेद व पीला  रंग शुभ है। सिंह व कर्क राशि के जातक सहयोग करेंगे।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि व चंद्र गोचर के प्रभाव के कारण  स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आईटी व मैनेजमेंट फील्ड के जातक भविष्य की योजना बनाने में सफल रहेंगे। जॉब से सम्बद्ध लोग संघर्ष में रहेंगे। छात्र अध्ययन को नई  दिशा देंगे। माता दुर्गा जी की पूजा करें। नीला रंग शुभ है। 

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज शनि व चंद्र गोचर के कारण व्यवसाय में भविष्य की योजनाओं पर ध्यान दें। कन्या व कुम्भ राशि के जातक लाभ प्रदान कर सकते हैं। किसी नए जॉब की प्लानिंग सफल रहेगी। हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज घर पर ही पूजा करें। व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। धन का व्यय होगा। छात्र सफल रहेंगे। सिंह व वृश्चिक राशि के जातक आपका साथ देंगे।  पीला रंग शुभ है। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

Show More

Related Articles

Close