[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
राशिफल

राशिफल 14 अप्रैल: जानिए अपना राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। आपका मान और यश बढ़ेगा। किसी काम को लेकर आपको सराहना या प्रोत्साहित करने हेतु इनाम दिया जा सकता है। काम के सिलसिले में भी आप बेहतरीन नतीजे हासिल करेंगे। व्यापार भी सफलता दायक रहेगा। आपको धन की प्राप्ति होगी। खर्चों में हल्की-फुल्की बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। किसी से बेवजह भिड़ने की कोशिश ना करें। दांपत्य जीवन तनावपूर्ण हो सकता है। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।

2. वृष राशिफल/Tauras HoroscopeToday:   आप खुद पर काफी ध्यान देंगे। कुछ नए वस्त्र खरीद सकते हैं या मनोरंजन के साधनों का भरपूर प्रयोग करेंगे। परिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा। मानसिक चिंताएं जरूर रहेंगी, जिन पर ध्यान देना जरूरी होगा। भाग्य मजबूत होगा लेकिन परिवार के किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम के सिलसिले में नतीजे सामान्य रहेंगे।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today:  आप अपने व्यापार पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे स्थितियाँ बदलेंगी और आपको लाभ होगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। समाज के गणमान्य लोगों से आपके संबंध बनेंगे, जो आपके लिये बड़े फायदेमंद साबित होंगे। सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन सामान्य बीतेगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में थोड़ा तनावपूर्ण समय रहेगा।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आपको अपने विरोधियों के प्रति जागरूक रहना होगा क्योंकि वे आप के खिलाफ षड्यंत्र कर सकते हैं और आपको परेशान कर सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिनमान कमजोर है। प्रेम जीवन में प्रेम बढ़ेगा और रोमांस के अवसर मिलेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान बहुत अच्छा रहेगा और आपकी अच्छी पदोन्नति के योग बनेंगे।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today:    आज आप किसी बीमारी से परेशान हो सकते हैं, इसलिए अपने खान-पान पर और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखें। मानसिक रूप से तनाव में कमी आएगी। संतान पर ध्यान देंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान अच्छा रहेगा। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन भी और दिनों के मुकाबले आज कुछ सुधार लेकर आगे बढ़ेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। भाग्य प्रबल होगा।

शनि के प्रकोप से इस तरह बचे थे वीर बजरंगी, जानिए कथा

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today:   परिवार के जिम्मेदारियों को निभाने में अधिकांश समय बीतेगा। घरेलू खर्चे भी बढ़ेंगे लेकिन आपको सुख मिलेगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में दिनमान अच्छा रहेगा लेकिन जीवन साथी किसी बात को लेकर बेवजह आपसे नाराज हो सकता है। प्रेम जीवन के लिहाज से भी दिन थोड़ा कमजोर है, इसलिए सावधानी बरतें। काम के सिलसिले में आपकी कार्यकुशलता के कारण अच्छे नतीजे मिलेंगे।व्यापार के लिए दिन उन्नति दायक है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today:      आपको आपके परिवार में थोड़ा ध्यान देना होगा। कुछ जिम्मेदारी आपका इंतजार करेंगी, उन्हें निभाने का प्रयास करें। किसी की बिगड़ी हुई सेहत भी आपकी चिंता का कारण बन सकती है। परिवार के छोटों से मिल जुल कर रहें और उनसे अच्छे संबंध रखें। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। जीवन साथी किसी बात को लेकर अहंकारी हो सकता है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान सामान्य है। सेहत उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। काम के सिलसिले में दिन अच्छा रहेगा।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today:  आप अपने परिवार की जिम्मेदारियों का अच्छे से निभाएंगे। किसी बात को लेकर चिंतित भी होंगे, जिसके मूल में आपके परिवार की स्थिति होगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको नौकरी में प्रशंसा और पदोन्नति दोनों मिल सकती हैं। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। सेहत मजबूत रहेगी, जिससे कामों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाएगी.

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today:  सेहत मजबूत रहेगी। विचारों की गंगा से आपका दिल भरा रहेगा, जिससे लोगों की मदद करने को आगे आएंगे। धार्मिक आचरण करेंगे। परिवार में बातूनी रवैया झगड़े का कारण बन सकता है, इसलिए सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ समस्याएं आएंगी। आपका प्रिय किसी बात को ज्यादा ही तवज्जो देगा, जिससे आपको परेशानी होगी। काम के सिलसिले में आए नतीजे आपके लिए फायदेमंद रहेंगे।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today:  सेहत सामान्य रहेगी। खर्चों में कमी होने लगेगी, जिससे आपको थोड़ी सुकून की सांस मिलेगी। परिवार का मान सम्मान बढ़ेगा। सेहत मजबूत रहेगी लेकिन आप किसी बात को लेकर चिंता मग्न रह सकते हैं, इससे बचने का प्रयास करें क्योंकि यह आपको बीमार बना सकती है। प्रेम जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा और दांपत्य जीवन में पूर्व के मुकाबले थोड़े सुख भरे पल आएंगे।

 11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today:  आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। इनकम बढ़ेगी लेकिन खर्चे ज्यादा होंगे। सेहत कमजोर रहने से एक तनाव बना रहेगा लेकिन परिवार के लोगों का साथ आप को मजबूती देगा, जिससे आपको खुशी भी होगी। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा है। नई नई योजनाएं बनाएंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा और जीवन साथी के माध्यम से लाभ के योग बनेंगे।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today:      सेहत मजबूत रहेगी। कामों में सफलता मिलने से मन खुश रहेगा। काम के सिलसिले में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। परिवार का माहौल कुछ तनाव दे सकता है। दांपत्य जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा लेकिन प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सा कमजोर कहा जा सकता है।

 

 

 

Show More

Related Articles

Close