[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
राशिफल

राशिफल 11 मई: जानिए अपना राशिफल

11 मई 2020 को 12 में से 8 राशियों के लिए समय सकारात्मक परिणाम देने वाला रह सकता है। कुछ लोगों को अपनी जिम्मेदारियों से कुछ राहत मिलने के संकेत मिल रहे हैं। वहीं कुछ लोगों को आर्थिक लाभ के लिए अपने काम पर फोकस बनाए रखना होगा। 4 राशियों के लिए समय थोड़ा संघर्ष भरा हो सकता है। मेष राशि वालों के लिए अपना काम ईमानदारी से करने का दिन, वृष राशि वालों के लिए कुछ आर्थिक लाभ मिलने के हैं संकेत, मिथुन राशि वालों के लिए मीटिंग्स में व्यस्त रहने का हो सकता है समय

  • मेष राशि वालों के लिए अपना काम ईमानदारी से करने का दिन 
  • वृष राशि वालों के लिए कुछ आर्थिक लाभ मिलने के हैं संकेत 
  • मिथुन राशि वालों के लिए मीटिंग्स में व्यस्त रहने का हो सकता है समय 

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज अपना काम में फोकस बनाएं रखें और अपना काम ईमानदारी से करते रहें, आपको किसी की बात से विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। यदि किसी की बात या नियत पर शक हो तो अपने अंतर्मन की आवाज़ अवश्य सुनें और उस कर अमल करें। अपनी सोच पर नियंत्रण रखें। परिस्थिति का समय के साथ हल मिल जाएगा, जितना उसके लिए परेशान होंगे उतना ही अपने लिए बाधाएं उत्पन्न करेंगे।

2. वृष राशिफल/Tauras HoroscopeToday: आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छा होने और उसका लाभ मिलने का है। आपको अपनी जिम्मेदारियों से राहत मिल सकती है। काम में सफलता मिलेगी और लम्बे समय से चले आ रहे प्रोजेक्ट संपन्न होंगे। आज बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। किन्तु अपने काम को अपने निजी जीवन की समस्याओं से भागने का जरिया न बनाएं। जो भी परेशानी हो उसका सामना करें, जल्द ही परिस्थिति अनुकूल हो जाएगी।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज का दिन आपके लिए मीटिंग्स में व्यस्त रहने वाला हो सकता है। कुछ बातें बहुत लंबी चल सकती हैं। कुछ लोगों की पुरानी तलाश पूरी हो सकती है। नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा जो आपको प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों मोर्चों पर मदद करने वाले हो सकते हैं। अविवाहित और सिंगल लोगों के लिए नए रिश्तों की शुरुआत का समय है। आपके लिए दिन आज काफी अच्छा रहने वाला है। ये कई यादें बनाएगा।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today:  आज आपको अपने विचारों में स्पष्टता बनाए रखनी होगी। अगर आप अपनी बात साफ तरीके से नहीं रख पाएंगे तो आपको काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी भी चीज में तभी आगे बढ़ें जब आपको अपने आप पर भरोसा पूरी तरह हो। फिर चाहे मामला बिजनेस का हो या किसी निजी संबंध का। बिना विचार किए कोई कदम ना बढ़ाएं।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today:  आज आपको पुराने मामलों में लाभ हो सकता है। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपके फाइनेंशियल फैसले आपको काफी लाभ देंगे। परिस्थितियां आपके पक्ष में है। इसके लिए आपको समय पर सही निर्णय लेने की आवश्यकता है। आपको व्यवसायिक जीवन के साथ ही व्यक्तिगत जीवन पर भी पूरा ध्यान देना चाहिए।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज का दिन आपके लिए कुछ आर्थिक नुकसान होने का हो सकता है। आप अगर किसी उधारी के काम में हैं तो खुद को थोड़ा उलझा हुआ महसूस कर सकते हैं। निवेश के लिए समय उत्तम है लेकिन बिना विचार किए किसी भी जगह अपना पैसा ना लगाएं। अगर किसी को उधार देना पड़े तो बिना कागजी कार्यवाही के अपना पैसा उधार ना दें। डूबने के आसार हैं। प्रोफेशनल मामलों में स्थितियां ठीक रहेंगी।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today:  आपको किसी नई ट्रैनिंग की आवश्यकता पड़ सकती है। अगर आप नौकरी या बिजनेस में बदलाव के बारे में सोच रहे हैं तो आपको थोड़ा धैर्य रखना चाहिए, इसके साथ ही आपको कुछ नया सिखने की कोशिश करनी चाहिए। ये आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। अगर आप परिवार से अपने किसी रिलेशनशिप के बारे में बात करने के लिए समय अनुकूल नहीं है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today:  आपको आज कई जगह से प्रशंसा और मोटिवेशन मिल सकता है। आपको कुछ ज्यादा समय समस्याओं को सुलझाने में समय गुजार सकते हैं। किसी मामले में आपको आज कुछ अच्छी सूचना भी मिल सकती है। आपको अपनी क्षमता के अनुरूप कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसके लिए आप खुद को उपयुक्त भी मानते हैं।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आपको आज लोगों से ना सिर्फ सलाह बल्कि कुछ मदद भी मिल सकती है। अगर आप किसी के सहयोग से कुछ काम शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए ये समय उत्तम है। आपको सितारों का पूरा सहयोग मिल सकता है। दिन और परिस्थितियां पूरी तरह आपके फेवर में हैं। इस समय का पूरा लाभ उठाएं। नई योजनाएं कारगर साबित होंगी।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today:  आज आपको दोहरी जिम्मेदारियों से निपटना पड़ सकता है। निजी और व्यावसायिक दोनों मामलों में आपको अतिरिक्त समय और ध्यान देने की आवश्यकता पड़ सकती है। आज आप कामों को तेजी से निपटाने पर फोकस रखें, अगर कामों को टालते रहेंगे तो आप पर काम का अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। इससे आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today:  आज आपको कुछ अतिरिक्त सीखने या नया कोई हुनर सीखने की शुरुआत करनी चाहिए। ये आपको भविष्य में काफी आगे ले जा सकता है। कार्य स्थल पर आपको सहयोग और प्रशंसा मिल सकती है। हालांकि, कुछ लोगों को थोड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना भी करना पड़ सकता है। इसके लिए अपने आप को तैयार रखें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today:  आज का दिन किसी नवाचार के लिए है। आपको नई सोच और विचारों के साथ आगे बढ़ना चाहिए। आपके विचारों को लोगों की सराहना भी मिलेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। जिससे मिलकर आपको काफी सुकून मिल सकता है। आपको आज वाहन चलाने या दौड़ने में सावधानी बरतनी चाहिए। दुर्घटना या चोट के संकेत हैं।

Show More

Related Articles

Close