[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
UNCATEGORIZED

जनप्रिय भाजपा विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह साइकिल से गिरकर हुए चोटिल

बाएं हाथ में हुआ फ्रैक्चर अस्पताल से कल मिलेगी छुट्टी

ग्रेटर नोएडा। शनिवार देर रात हुई बारिश में विधायक धीरेंद्र सिंह की साइकिल फिसल गई। वह सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे। हादसे में उनके बाएं हाथ की हड्डी टूट गई। विधायक के साथ चल रहे लोगों ने आनन-फानन ग्रेनो के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार देर रात तक उनका आपरेशन हुआ।

डॉक्टरों ने बताया कि बाएं हाथ की कोहनी में गंभीर चोट आई है। हड्डी टूटने की वजह से उसमें प्लेट डालनी पड़ी। हालांकि वह खतरे से पूरी तरह बाहर है। जल्द ही उनको अस्पताल से छुटटी दे दी जाएगी। अहम है कि विधायक सुबह और शाम को लोगों से मिलते हुए करीब 10 किमी की साइक्लिंग करते हैं। इस दौरान लोगों की समस्याएं भी सुनते हैं। इससे उनका व्यायाम भी हो जाता है। शनिवार को वह जेवर एयरपोर्ट की ओर गए थे। लौटते वक्त बारिश शुरू हो गई। एयरपोर्ट के पास ही उनकी साइकिल फिसलकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।

Show More

Related Articles

Close