[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
राशिफल

राशिफल 25 अगस्त : जानिए अपना राशिफल

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और मंगलवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज सुबह 10 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। उसके बाद नवमी तिथि लग जायेगी। आज शाम 7 बजकर 32 मिनट तक वैधृति योग रहेगा और दोपहर 1 बजकर 4 मिनट से लेकर कल पूरा दिन पूरी रात रवि योग भी रहेगा । इसके साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 4 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है और हर वर्ष भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी से सोलह दिवसीय महालक्ष्मी व्रत की शुरुआत होती है। अतः महालक्ष्मी व्रत की शुरुआत आज के दिन से की जायेगी। ये सोलह दिवसीय महालक्ष्मी व्रत आज से शुरू होकर 10 सितम्बर तक चलेंगे।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। आज आपका पूरा समय परिवार  के साथ बीतेगा। घर के कामों में आज जीवनसाथी का हाथ बटाएंगे। साथ ही बच्चों के करियर के लिए उनके गुरु से परामर्श लेंगे। इस राशि के जो लोग धर्म-कर्म के काम से जुड़े हैं, उन्हें आज किसी बड़े समारोह में जाने का मौका मिल सकता है। वहां लोग आपका सम्मान करेंगे। आज दाम्पत्य संबंधों में छोटी-मोटी नोंक-झोंक हो सकती है। अपनी बात संभलकर जीवनसाथी के सामने रखें।

वृष राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। अपने स्वतंत्र विचारों को अभिव्यक्त कर दें। आज विवादों में पड़ने की बजाय विवादों से दूर ही रहें । इस राशि के बिजनेस मैन आज ऐसी परियोजना के भागीदार बन सकते हैं, जिससे आपके करियर की दिशा परिवर्तित हो सकती है।ये परियोजना विदेश से संबंधित भी हो सकती है । स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि

आज करियर संबंधी किए गए प्रयासों का फल मिलने वाला है। आज कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के जो लोग आर्किटेक के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनकी आज ऑफिस में किसी काम को लेकर बहस हो सकती है। गुस्सा भी आ सकता है। आज हल्का फुल्का खाएं नही तो पेट की समस्या हो सकती है। मेडिटेशन करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क राशि

आज आपका झुकाव कुछ हद तक आध्यात्मिकता की ओर रहेगा। आज आपका मन साहित्यिक चीज़ों को पढ़ने में लगेगा, जिससे आपको अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिये कुछ नये विचार आ सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स आज अपनी पढ़ाई की योजनाओं में बदलाव कर सकते है। जिससे आपका बेहतर करियर बन सके। आज पार्टनर के लिए सरप्राईज पार्टी प्लान कर सकते है। जिससे आपके बिगड़ते रिश्ते बन जाऐंगे।

सिंह राशि

आज आपके जीवन में नई ऊर्जा का प्रवेश होगा। आज आपके लिये परिवार और करियर के बीच संतुलन बनाना काफी आसान होगा। इस राशि के जो लोग एक नये बिजनेस की शुरुवात करना चाहते है उनके लिए आज का दिन शुभ है। आपके द्वारा बढ़ाया गया एक कदम आपके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा। आज रास्ते में  किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है ।

कन्या राशि 

आज आपका दिन खास रहेगा। आज आप जो काम हाथ में लेंगे उसे पूरे मन से करेंगे। जिससे आपको सफलता हासिल होगी। कुछ दिनों से आपके अंदर जो निराशा की भावना भरी हुई थी आज वो गायब हो जाएगी। इस राशि के जो लोग स्टील के बर्तन का बिजनेस करते है।  उन्हें आज धनलाभ के आसार नजर आ रहे है। इस राशि के नवविवाहित आज अपने पार्टनर की बातों को समझने की कोशिश करेंगे  ताकि भविष्य की परेशानी को टला जा सके न हो ।

तुला राशि 

आज आपके मन में नए-नए विचार आऐंगे। आज नई योजना की शुरुवात कर सकते है। जिसमें  परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। पढ़ाई में मन लगेगा। आज टाईम टेबल मे चेंजस भी कर सकते है। आज आपको दूसरों की लव लाईफ के ड्रामे का हिस्सा बनाने की कोशिश की जाएगी। बेहतर होगा आप उन लोगों से बचे।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज बिजनेस पार्टनर के साथ एक जरुरी मीटिंग करने के बाद रात को डिनर के लिए किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जा सकते हैं। आज किसी पूरानी बात को लेकर  आप तनाव में रहने वाले है। आज अपने किसी मित्र से आर्थिक  मदद  ले सकते है । ऑफिस के कामों में आज  कई चुनौतियां  आएगी। धैर्य से निर्णय लेने से सफलता के मार्ग  खुलेंगे। आज आप अपने लक्ष्य से भ्रमित भी हो सकते है, किन्तु अपनो का साथ आपको सही दिशा में ले जाएगा।

धनु राशि 

आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। इस राशि के सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को आज जॉब के कुछ अच्छे ऑफर मिल सकते है। आज  जरुरत पड़ने पर  समझौता करन के लिए तैयार रहें।   पारिवारिक परेशनियां आज खुद-ब-खुद दूर हो जाएगी। जिससे आफ आनन्द महसूस करेंगे। आपका  कोई करीबी इन  खुशियों को दोगुना कर देगा। लवमेट के साथ लॉग ड्राईव पर जाने का प्लान कर सकते है।

मकर राशि

आज आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। इस राशि वालों का बिजनेस आज सामान्य रहेगा। आज सामने आयी चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। आज आपको  अपनी किसी बड़ी गलती का अहसास होगा , आप  इससे सबक लेकर इन्हें दुबारा नहीं दोहराएंगे। आज किसी अजनबी पर भरोसा न करें। इस राशि वाले छात्रों को आज अपनी पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

कुम्भ राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आपको थोड़ी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। आज परिवार के किसी सदस्य से अनबन हो सकती है, जिससे आपके कामों में रूकावटे आ सकती हैं। इस राशि के लोगों को आज ऑफिस में इनकी कड़ी मेहनत के चलते पदोन्नति मिल सकती है  | आज आप अपने जीवनसाथी के फिजूल खर्च से बचें। इस राशि के लोगों को आज व्यापार में आंशिक रूप से हानि हो सकती है।

मीन राशि 

मन आज शांत रहने वाला है। आज आप अपना ज्यादा से ज्यादा समय घर पर  व्यतीत करेंगे, इस राशि वाले लोगों को आज उनकी मेहनत का फल मिलने वाला है। आज आपका दिन ऑफिस कार्यों के प्रति अनुकूल रहने वाला है साथ ही सीनियर्स आपकी बात को गंभीरता से लेंगे। ऑफिस में पदोन्नति की सम्भावना भी बन सकती है। आज आपके जीवन में कई दिनों से चली आ रही पैसों की दिक्कतें खत्म होने वाली है। धन की प्राप्ति के नये मार्ग खुलेगें। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सामने सफलता के नए मार्ग खुलेंगे।

Show More

Related Articles

Close