[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
राशिफल

राशिफल 2 मार्च: जानिए अपना आज का राशिफल

1.मेष राशिफल- आज मंगल व चंद्र गोचर व्यावसायिक प्रगति देंगे। चंद्रमा व गुरु का गोचर आध्यात्मिक सफलता दिलवाएगा। धार्मिक यात्रा करेंगे। किसी नए बिजनेस निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में उन्नति रहेगा। सफेद रंग शुभ है।

2.वृष राशिफल- आपको कन्या व तुला राशि का सहयोग मिलेगा। बेवजह के धन के व्यय से बचना होगा । नीला रंग शुभ है। वाणी से लाभ मिलेगा। आज धार्मिक यात्रा हो सकती है।

3.मिथुन राशिफल- आज व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। शनि प्रधान कुम्भ व मकर राशि का सहयोग लें। नीला रंग शुभ है। आज विवादों से बचें। विष्णु जी का चार बार परिक्रमा करें। हरे वस्त्रों का दान करें।

4.कर्क राशिफल-  व्यवसाय में किसी डील को लेकर तनाव हो सकता है। जॉब में सफलता प्राप्त होगी। आज धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी कार्य पूर्ण होगा। पीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं रहेगा।

5.सिंह राशिफल-   जॉब परिवर्तन से खुश रहेंगे। मीन व धनु राशि की सहायता से कार्य बनेंगे। भगवान सूर्य व पिता का आशीर्वाद लें। पीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। गाय को गुड़ खिलाएं।

6.कन्या राशिफल-  राजनीति में सफल रहेंगे व अपनी प्रगति से खुश रहेंगे। मेष व तुला राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा। पीला रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। आज जॉब में संघर्ष रहेगा।

7.तुला राशिफल- व्यवसाय परिवर्तन में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा रंग शुभ है। मेष व कर्क राशि आज के लिए लाभप्रद है।जाँब में संघर्ष रहेगा। तिल दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

8.वृश्चिक राशिफल- आज धन का आगमन होगा। राजनीति में भावुकता में आकर कोई निर्णय मत करें। अपने व्यवसाय को नया आयाम देंगे। लाल रंग शुभ है। अन्न का दान करें। जाँब में तनाव सम्भव है। चावल का दान करें।

9.धनु राशिफल- आज गुरू व चन्द्रमा का गोचर छात्रों को सफलता की प्राप्ति करवाएगा ।धन का निवेश रियल स्टेट में होगा। आज कार्य स्थल पर वाद विवाद से बचें। नारंगी रंग शुभ है। निर्धनों को भोजन कराएं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

10.मकर राशिफल- शनि की मकर में स्थिति व आज का चंद्र गोचर  सरकारी कार्यों में सफलता दिलवाएगी। आर्थिक सुख में प्रगति हो सकती है। जॉब में सफल रहेंगे। अपने व्यावसायिक सोच को नई सकारात्मक दिशा देंगे। नीला रंग शुभ है।

11.कुम्भ राशिफल- आज जॉब में संघर्ष व तनाव होने की संभावनाएं रहेंगी। आर्थिक सुख मिलेगा। हरा रंग शुभ है। हनुमानचालीसा का पाठ करें। तुला व मीन राशि से लाभ मिल सकता है।
                                

12.मीन राशिफल- आज का दिवस विजय का है। व्यवसाय में किसी रुके कार्य को पूर्ण करेंगे। छात्र अपने कॅरियर को नई दिशा देंगे। सफेद रंग शुभ है। जॉब परिवर्तन की दिशा में सफल रहेंगे। चावल का दान करें।

Show More

Related Articles

Close